प्रादेशिक
स्वाति मालीवाल के घर के बाहर हमला, आरोपी मानसिक रोगी गिरफ्तार
![swati maliwal](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2022/10/swati-maliwal.jpg)
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के घर के बाहर हमला हुआ है। कारों में तोड़फोड़ की गई है। गाड़ियों के शीशे चकनाचूर कर दिए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्वीटर के जरिए दी है। इस हमले में मालीवाल और उनके परिवार के लोग सुरक्षित हैं।
स्वाति मालीवाल की गाड़ियों पर ताबड़तोड़ हमला
Swati Maliwal ने आज सोमवार को बताया कि अभी कुछ देर पहले मेरे घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया। मेरी और मेरी मां की गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी और घर में घुसने की कोशिश की। शुक्र है मैं और मेरी मां दोनो घर पे नहीं थे, वरना पता नहीं क्या होता। कुछ भी कर लो, मैं डरूंगी नहीं। मालीवाल ने कहा कि वे दिल्ली पुलिस में मामले की शिकायत कर रही हैं।
यह भी पढ़ें
भ्रष्टाचार का वर्ल्ड कप जीतने वाली पार्टी है ‘आप’, यह जश्न-ए-भ्रष्टाचार: संबित पात्रा
गरीब की बेटी का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
पुलिस ने हमलावर को दबोचा
स्वाति मालीवाल के घर पर हमला करने वाले आरोपित को उत्तरी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वह मानसिक रोगी है और उसका इलाज चल रहा है। आरोपित की पहचान सचिन उम्र (30) के रूप में हुई है। आरोपित बुराड़ी में डीटीसी डिपो में बतौर इलेक्ट्रीशियन ठेके पर काम करता था और बुराड़ी के नत्थूपुरा में परिवार के साथ रहता है।
स्वाति मालीवाल पर नहीं हुआ हमला
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले यह घर से हाफ पेंट और बनियान में भागा था। आरोपित अपनी बेटियों से परेशान रहता है। सोमवार सुबह आरोपित शख्स स्वाति मालीवाल के घर के बाहर पहुंच गया और इनकी कार का शीशा तोड़ दिया। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त कानून एवं व्यवस्था दीपेंद्र पाठक ने मालीवाल पर किसी तरह के हमले से साफ इंकार किया है।
Swati Maliwal, attack on Swati Maliwal, Swati Maliwal news, Swati Maliwal latest news,
प्रादेशिक
महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/16_02_2025-nagpur_blast_23885402.jpg)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आस-पास का इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक निर्माण यूनिट में ये विस्फोट हुआ था। वहीं फैक्ट्री में हुए इस धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी।
घटना की जांच जारी
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कोतवलबडी में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में दोपहर 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की झाड़ियों में मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है।
नागपुर ग्रामीण के SP हर्ष पोद्दार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री है, यहां पर पटाखे बनाए जाते हैं। यहां करीब डेढ़ बजे एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें विस्फोट के बाद 2 लोगों की मौत हो गई और तीन मामूली रूप से घायल हो गए। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी। आग बुझा दी गई है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल2 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल1 day ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल1 day ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश