लखनऊ। उप्र पुलिस स्मृति दिवस (UP Police Martyr Day) पर लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित परेड समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पास दुनिया के किसी भी राज्य का सबसे बड़ा पुलिस बल है। उप्र पुलिस का शहादत का गौरवशाली इतिहास है।
यह भी पढ़ें
बाढ़ व अतिवृष्टि से हुए हर नुकसान की होगी भरपाई: सीएम योगी
हिसाब न पहनने वाली ईरानी एथलीट एल्नाज रकाबी का देश लौटने पर जोरदार स्वागत
सीएम योगी ने कहा कर्तव्य पथ पर अपनी जान की कुर्बानी देने वाले वीर जवानों और अधिकारियों को हम सब श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। संकट में फंसे लोग आज भी सबसे पहले किसी को याद करते हैं तो वो नाम पुलिस है।
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अपराध तथा अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। प्रदेश में शातिर अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा गया है। इसमें पुलिसकर्मियों की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि हम भी उनकी काफी मांग को पूरा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया। उन्होंने उप्र पुलिस को देश का सर्वोत्तम बल बताते हुए उनके लिए कुछ घोषणाएं भी कीं। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान तथा प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद थे।
पुलिस कर्मियों का मोटर साइकिल भत्ता बढ़ाने की घोषणा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को प्रति माह अब 200 रुपये से बढाकर 500 रुपए मोटर साइकिल भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बीते वर्ष सात बलिदानी पुलिसकर्मियों को नमन करने के साथ उनके स्वजन से भेंट की।
डीजीपी पांच लाख रुपया तक मेडिकल भत्ता देने के लिए अधिकृत
सीएम ने कहा सभी पुलिसकर्मियों को को ई-पेंशन से जोडऩे का निर्णय लिया गया है। साथ ही पुलिसकर्मियों के पांच लाख रुपये तक के मेडिकल भत्ते की स्वीकृति का अधिकार डीजीपी को दिया गया है।
UP Police Martyr Day, CM yogi in UP Police Martyr Day, UP Police Martyr Day news,