नई दिल्ली। धनतेरस (Dhanteras) के साथ पांच दिनों का दिवाली का पर्व शुरू होता है। इस साल धनतेरस का पर्व 2 दिन मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें
सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, 50 हजार के नीचे आया सोने का भाव
दीपोत्सव पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे सीएम योगी
इसलिए 22 अक्टूबर की शाम यम दीपक जलाने और धनवंतरी जी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त बन रहा है। साथ ही 23 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। ऐसे में खरीदारी करना कई गुना अधिक फल देने वाला माना जाता है।
त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग
इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। पंचाग के अनुसार अनुसार त्रिपुष्कर योग में शुभ कार्य करने पर उसमें तीन गुने की सफलता हासिल होती है जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग को शुभ माना गया है क्योंकि इसमें सभी सिद्धियों का वास होता है।
सर्वार्थ सिद्धि योग पर राहुकाल का भी असर नहीं होता और खरीदारी करना शुभ फल देने वाला होता है।सर्वार्थ सिद्धि योग 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट से आरंभ होगा और दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। वहीं त्रिपुष्कर योग दोपहर 01 बजकर 50 मिनट से शाम 06 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। 23 अक्टूबर को दिनभर खरीदारी की जा सकती है।
जानिए 23 अक्टूबर को कब से कब तक कर सकते हैं किन-किन चीजों की खरीदारी-
23 अक्टूबर को धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त
त्रिपुष्कर योग- दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शाम 6 बजकर 2 मिनट तक
प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त
सुबह 8 से लेकर 9 बजे तक
दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजकर 20 मिनट तक
शाम 5 बजे से लेकर 6 बजे तक
वाहन की बुकिंग और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
दोपहर 12 बजकर 1 बजकर 30 मिनट तक।
इसके बाद 2 बजे से 2 बजकर 50 मिनट तक।
साथ ही 3 बजकर 4 बजकर 30 मिनट तक।
सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का शुभ मुहूर्त
सुबह- 8 से 9 बजे तक
दोपहर- 12 बजे से लेकर शाम 4 बजकर 20 मिनट तक
शाम- 5 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त
सुबह- 8 से 9 बजे तक
दोपहर- दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक
रात- 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक
फर्नीचर सहित अन्य चीजें खरीदने का शुभ मुहूर्त
दोपहर- 12 बजे से 2 बजे तक
दोपहर- 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक
शाम- 5 बजे से लेकर 7 बजकर 20 मिनट तक
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी सटीकता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। उपयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Dhanteras, shopping on dhanteras, purchasing on dhanteras, dhanteras news, dhanteras latest news,