पटना। भारतीय स्टेट बैंक, कॉरपोरेट केंद्र मुंबई से पधारे एसबीआई के प्रबंध निदेशक (रिटेल एवं बैंकिंग परिचालन) आलोक कुमार चौधरी ने पटना स्थित स्थानीय प्रधान कार्यालय में बैंक के शीर्ष अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यावसायिक बैठकों को संबोधित किया। चौधरी ने पटना मंडल के व्यावसायिक मदों की समीक्षा भी की।
उन्होने बिहार के मुख्य सचिव आमीर सुबहानी से औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात के दौरान भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किए जा रहे जन कल्याण कार्यों के बारे में उन्हें अवगत कराया। स्थानीय प्रधान कार्यालय,पटना के प्रांगण में उनके कर कमलो से पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय प्रधान कार्यालय परिसर में जन समर्थ पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एक ही पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा प्रायोजित 13 योजनाओं के लिए लाभार्थी आवेदन कर सकते हैं।
चौधरी ने जन समर्थ शिविर का भी दौरा किया। तत्पश्चात विविध योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण – स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। जीविका के सीईओ राहुल कुमार, आई ए एस ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सहभागिता की।
चौधरी ने अपने संबोधन में लाभार्थियों से अपील किया कि आप उचित मात्रा में ही ऋण लें एवं अपने कारेबार का लेखा –जोखा ठीक ढंग से रखें। अपने उद्यमों के रख-रखाव के लिए डिजिटल माध्यम का उपयोग करें। भारतीय स्टेट बैंक सदैव आपकी सहायता के लिए तैयार है।
इस अवसर पर जीविका दीदीयों ने भी अपनी सफलता की गाथा सुनाई एवं भारतीय स्टेट बैंक के प्रति प्रतिवद्धता व्यक्त की। जीविका के लिए 101 करोड़ का प्रतीकात्मक चेक जीविका के सीईओ श्री राहुल कुमार को प्रदान किया गया।
सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत नोबा जीएसआर एनजीओ के माध्यम से 200 सेनेटरी पैड डिसपेंसर एवं इनसिनेरेटर(Incinerators) लगाने का प्रोजेक्ट कॉस्ट 36,54,000 का प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किया गया।
यह उल्लेखनीय है इस अवसर पर पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक सुरेंदर राणा एवं एसबीआई पटना मंडल के महाप्रबंधकगण भी उपस्थित रहे।
SBI के प्रबंध निदेशक आलोक कुमार चौधरी पहुंचे पटना, की व्यावसायिक मदों की समीक्षा