नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों की मदद से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) को भारत की खुफिया जानकारी मुहैया कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित विदेश मंत्रालय में एक ड्राइवर है।
यह भी पढ़ें
Population Control वाली याचिका SC ने की ख़ारिज, कहा- यह सरकार का काम
श्रद्धा मर्डर केस: पुलिस को किचन से मिले खून के निशान, DNA के लिए पिता को बुला सकती है पुलिस
आरोपित को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसएआई ने हनीट्रैप (Honey Trap) में फंसा लिया था। जिससे वह भारत की गोपनीय और संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर उससे अन्य जानकारी जुटा रही है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां भी पता लगाने में जुटी हुई हैं कि उसने अब कौन-कौन सी इन्फोर्मेशन पाकिस्तान को दी है।
किसी पूनम शर्मा या पूजा को भेज रहा था जानकारी
पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को जवाहरलाल नेहरू भवन से गिरफ्तार किया गया है। वह पैसों के बदले पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं और दस्तावेज मुहैया कराता था। बताया गया है कि वह जिस व्यक्ति को जानकारी देता था, वह पूनम शर्मा या पूजा के नाम से जुड़ा हुआ था। यह मामला हनीट्रैप का माना जा रहा है।
पाकिस्तान की थी जासूस महिला
सूत्रों के मुताबिक, पकड़ा गया ड्राइवर पाकिस्तान की एक महिला जासूस को विदेश मंत्रालय से जुड़ी जानकारियों को भेज रहा था। वह जिस महिला के संपर्क में था, वह बताती थी कि वह कोलकाता में रहती है।
MEA driver trapped in ISI honeytrap, ISI honeytrap, ISI honeytrap news, ISI honeytrap latest news,