नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि और उनकी चाल में परिवर्तन का बहुत ही महत्व है। साल 2022 का अंतिम महीना दिसंबर शुरू होने वाला है। इस दिसंबर माह में सूर्य, बुध और शुक्र अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।
दिसंबर में बुधदेव तीन बार, शुक्रदेव दो बार और सूर्यदेव एक बार राशि परिवर्तन करेंगे। बुधदेव पहले 3 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे और उसके बाद धनु से निकलकर 28 दिसंबर को मकर राशि में जाएंगे। 31 दिसंबर से बुध देव वक्री अवस्था में फिर से धनु राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कि ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का लाभ किन राशियों को जातकों को मिल सकता है।
मेष राशि
सूर्य के प्रभाव से आपकी जो बीमारी है वह दूर हो जाएगी। नौकरी करने वालों के लिए अच्छा मौका आने वाला है। व्यापार में आप कई अच्छे और बेहतरीन सौदे कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझने वाले हैं।
कर्क राशि
राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए दिसंबर का महीना महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। समाज में आपके प्रति सम्मान का भाव बढ़ेगा। वाहन या संपत्ति खरीदने के लिए पहल करेंगे
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए दिसंबर में किया गया हर गोचर लाभकारी रहेगा। पुराने लेन-देन पूर्ववत हो सकते हैं। यह अच्छे रिटर्न और अप्रत्याशित वित्तीय लाभ का संयोजन है। विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त होगा।
तुला राशि
काम के सिलसिले में किसी जगह जाने की योजना बनाएं। आपका पूरा माह सुखद रहेगा। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। स्वास्थ्य तंदरुस्त रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त लेख सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.