चंडीगढ़। पंजाब के CM भगवंत मान ने हड़ताली PCS अफसरों को वार्निंग दी है कि यदि आज 2 बजे तक ड्यूटी पर न आए तो सभी हड़ताली PCS अफसर सस्पेंड कर दिए जाएंगे। बता दें कि, लुधियाना के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) की विजिलेंस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब के PCS अधिकारी स्ट्राइक पर हैं। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए 2 बजे तक ड्यूटी जॉइन करने का अल्टीमेटम दे दिया है।
सीएम भगवंत मान ने आज सुबह ही एक आदेश जारी किया है। उनके ध्यान में आया है कि कुछ अधिकारी ड्यूटी जॉइन नहीं कर रहे और स्ट्राइक पर हैं। वे सरकारी अधिकारी के खिलाफ करप्शन के चार्ज में उठाए गए सख्त कदम से खफा हैं। उन्हें सीएम स्पष्ट करना चाहते हैं कि सरकार करप्शन के मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी अपनाए हुए है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की 10 महीने की सरकार में दूसरे कैबिनेट मंत्री की छुट्टी हो गई है। मंत्री फौजा सिंह सरारी ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। सरारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना इस्तीफा सौंपा है। अपने इस्तीफे के लिए सरारी ने निजी कारण बताए हैं।
हालांकि सरारी पर 3 महीने पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उनकी PA से बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कथित तौर पर पैसों की सेटिंग कर रहे हैं। जिसके बाद पार्टी स्तर पर उनसे जवाब मांगा गया था। सरारी के बहाने विपक्ष ने भी सरकार को घेर रखा था। फौजा सिंह ने इस्तीफे के साथ ही कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं और रहेंगे।
Punjab Government, Punjab Government latest news, Punjab Government news,