प्रादेशिक
बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, तेलता स्टेशन के बीच हुई घटना
कटिहार (बिहार)। वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर से पथराव की खबर है। यह पथराव बिहार के तेलता स्टेशन के बीच हुआ है। यह क्षेत्र कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र में है। पुलिस भी जांच में जुटी है, जबकि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NEFR) भी अपने स्तर से सीसीटीवी की जांच करा रहा है।
NEFR के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्साची डे ने शीशा टूटने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत का शीशा तो टूटा है लेकिन यह पथराव से हुआ या किसी अन्य कारण से, इसकी पुष्टि ट्रेन के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है।
बोगी C-6 की खिड़की का शीशा टूटा
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली सूचना के आधार पर कटिहार पुलिस KM.118-122 की बीच पथराव की घटना की जांच कर रही है। पथराव से बोगी संख्या C-6 (NO.P6227667) की खिड़की का शीशा टूटा है।
कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र की इस घटना के बारे में अभी GRP-RPF या बिहार पुलिस की ओर से जुड़े कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है। इससे पहले भी बिहार के किशनगंज में और बंगाल के कुछ इलाके में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हो चुका है।
Stone pelting on Vande Bharat Express in Bihar, Stone pelting on Vande Bharat Express,
प्रादेशिक
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।
अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
लेजर शो के जरिए प्रदर्शित होगी यूपी की विकास गाथा और समृद्ध विरासत
-
नेशनल3 days ago
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी मांग, सरकार को जाति आधारित जनगणना करानी चाहिए
-
नेशनल3 days ago
मानहानि केस में सांसद संजय राउत को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने सुनाई सजा, 15 दिन की जेल और 25 हजार का जुर्माना
-
मनोरंजन3 days ago
बॉलीवुड की क्वीन और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म “इमरजेंसी” में कुछ सीन पर लगेंगे कट, उसके बाद रिलीज हो सकती है फिल्म
-
खेल-कूद3 days ago
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है ,पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में होगा
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट, दो फेज में होगा मतदान
-
प्रादेशिक13 hours ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
नेशनल2 days ago
बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे, कई यात्री घायल