नई दिल्ली। बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों चर्चा के केंद्रबिंदु बने हुए हैं। जहां कुछ लोग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विरोध कर रहे हैं वही समाज का एक बड़ा वर्ग उनके समर्थन में आ गया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में राजनेताओं से लेकर धर्मगुरु व आमजन शामिल हैं।
इसी क्रम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन करते हुए कहा कि कुछ ईश्वरशक्तियां जन्म से आती हैं। आप जितने ऊंचे खड़े होते हैं, उतनी ही दूर आप देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि ईश्वर ने किसी को उस प्रकार की जन्मजात शक्ति का आशीर्वाद दिया है, जहां उसकी आंतरिक क्षमताएं इतनी ऊंचाई पर हैं कि वह दूसरे लोगों के मन को समझ सकता है, तो इसमें समस्या क्या है।
उनके दरबार में लगने वाली भीड़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसको जहां शांति मिलती है, वहां जा सकता है, राय ने कहा कि कुछ हिंदू भी मजार जाते हैं। अगर वहां किसी को अपनी शांति मिलती है तो हम उसे रोकने वाले कौन होते हैं?
Champat Rai, Champat Rai in support of Dhirendra Krishna Shastri, Champat Rai support Dhirendra Shastri,