नई दिल्ली। पत्रकार राणा अय्यूब की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई टाल दी गई है। बेंच उपलब्ध न होने की वजह से यह सुनवाई टाली गई है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 25 जनवरी को होगी। राणा अय्यूब ने याचिका में गाजियाबाद कोर्ट द्वारा जारी किए गए समन पर रोक की मांग की थी।
पत्रकार राणा अय्यूब ने गाजियाबाद कोर्ट द्वारा जारी किए गए समन को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। गाजियाबाद कोर्ट ने ईडी द्वारा दायर चार्जशीट का संज्ञान लेने के बाद राणा अय्यूब के खिलाफ समन जारी किया है।
क्या है राणा अय्यूब पर आरोप
राणा अय्यूब ने एक ऑनलाइन क्राउड-फंडिंग प्लेटफॉर्म, ‘केटो’ के जरिए अभियान चलाकर चैरिटी के नाम पर आम जनता से अवैध रूप से धन इकट्ठा किया। ईडी के मुताबिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जुटाई गई धनराशि राणा अय्यूब के पिता और बहन के खाते में ट्रांसफर की गई थी। अय्यूब ने अपने लिए 50 लाख रुपये की एफडी भी बनवाई थी। जबकि चैरिटी के लिए लगभग 29 लाख रुपये का इस्तेमाल किया था।
हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट देगा नई तारीख
सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों से हिजाब से जुड़ा मामला रजिस्ट्रार के सामने रखने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही एक तारीख देगा, मामले की सुनवाई तीन जजों की बेंच करेगी।