नई दिल्ली। रणबीर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म होली के मौके पर 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म अपने टाइटल की वजह से पहले ही लोगों का ध्यान खींच रही है। फैंस की बेसब्री के बीच आज सोमवार को ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है।
झूठी हैं श्रद्धा तो मक्कार निकले रणबीर
तू झूठी मैं मक्कार के ट्रेलर से पहले मेकर्स ने फिल्म का टाइटल प्रोमो जारी किया था, इस प्रोमो को काफी पसंद किया गया था। प्रोमो के सामने आने के बाद से दर्शक फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर तू झूठी मैं मक्कार का अच्छा खासा बज बना हुआ है।
लव रंजन ने किया है डायरेक्शन
फिल्म डायरेक्शन मॉर्डन दौर की लव स्टोरी दिखाने के लिए मशहूर निर्देशक लव रंजन ने किया है। जबकि प्रोडक्शन टी-सीरीज और लव फिल्म्स ने किया है।
स्टारकास्ट
फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर और आयशा रजा मिश्रा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इनके अलावा स्टैंड अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी फिल्म का हिस्सा हैं।
रणबीर की आखिरी रॉमकॉम फिल्म
तू झूठी मैं मक्कार रणबीर कपूर की आखिरी रॉमकॉम (रोमांटिक) फिल्म है। हमेशा से चॉकलेटी हीरो की पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते रहे रणबीर ने हाल ही में घोषणा की थी कि लव रंजन की फिल्म उनकी आखिरी रॉमकॉम फिल्म होगी।
तू झूठी मैं मक्कार के अलावा रणबीर इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पुष्पा फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।