बठिंडा। बठिंडा शहर में लगे एलईडी बोर्ड हादसों का कारण बन रहे हैं। जीटी रोड पर बने कैंसर केयर हॉस्पिटल एवम् शहर के कई हिस्सों जैसे हनुमान चौक, अमरीक सिंह रोड, 100 फूटी रोड और भी कई जगहों पर लगे एलईडी बोर्ड की चमक रात के समय बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में ड्राइव करते समय आम लोगों का ध्यान भटकने की वजह से कई भयानक एक्सीडेंट होते है।
इनकी चमक इतनी ज्यादा होती है की एकबार देखने के बाद कुछ समय के लिए आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है जोकि दुर्घटना का कारण बनता है। जब आज की खबर की टीम ने नगर निगम कमिस्नर से इस मामले में बात की तो उन्होंने शहर में लगी एलईडी लाइटों की डिटेल्स मांग ली और शहर में लगी अवैध एलईडी लाइट पर जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिया ।