Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

जुर्म

पटना: लूट का विरोध करने पर पत्रकार सहित चार को गोली मारकर बदमाश फरार   

Published

on

Gorakhpur crime news

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र की बोर्ड कालोनी में ऊर्जा स्टेडियम के पास बुधवार की रात चेन लूट का विरोध करने पर बाइक सवार अपराधियों ने चार लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की नाकाबंदी कर दी गई। हालांकि, अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला।

पत्नी के साथ लौट रहे थे बाइक से

बताया जा रहा है कि बाढ़ निवासी मनोज कुमार एक निजी चैनल में पत्रकार हैं। वे पटना में परिवार के साथ एजी कालोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी बोरिंग रोड में हॉस्टल का संचालन करती हैं। बुधवार को आधी रात के बाद मनोज पत्नी के साथ एक शादी समारोह से बुलेट बाइक से लौट रहे थे। उनके तीन कर्मचारी भी स्कूटी पर उनके साथ ही चल रहे थे।

ओवरटेक कर अपाचे सवार तीन बदमाशों ने रोका

ऊर्जा स्टेडियम के गेट नंबर दो के पास पहुंचते ही अपाचे सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और पिस्टल सटा दी। इसके बाद जबरन मनोज और उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन व जेवरात छीनने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें चार लोग गोली लगने से घायल हो गए।

थानाध्यक्ष के मुताबिक, घायल लोगों को हाथ, पैर, पीठ और कमर के नीचे गोली लगी है। गोली लगते ही वे लोग जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधी हवा में गोलियां दागते हुए भाग निकले। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं। ऑपरेशन के बाद दो लोगों के शरीर से गोलियां निकाली जाएंगी।

मौके से बरामद हुए तीन खोखे

घटनास्थल से पुलिस को तीन खोखे बरामद हुए हैं। गोली 0.762 बोर की पिस्टल से मारी गई थी। पुलिस को अंदेशा है कि हमलावर आसपास के इलाके के ही रहने वाले हैं। उन्होंने ऊर्जा स्टेडियम गेट नंबर दो के सामने सुनसान गली में दंपती को रोका था। पुलिस हमलावरों की तलाश में पुनाईचक में छापेमारी कर रही है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मेरी पत्नी से शिक्षक का था अफेयर, इसलिए मार डाला; वकील के कबूलनामे से आया नया ट्विस्ट

Published

on

Loading

कानपुर। उप्र के कानपुर के पनकी के पतरसा में शिक्षक दयाराम सोनकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार वकील संजीव कुमार के बयान ने पेंच फंसा दिया है। वकील ने जो बयान दिया, उसके मुताबिक शिक्षक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। चूंकि शिक्षक वर्तमान में कानपुर देहात में ही रह रहा था।

इसके चलते पत्नी भी कानपुर देहात स्थित मायके में ही थी। इसलिए उसने रविवार को दयाराम को बुलाकर अकेले ही बंद कमरे में जिंदा जलाकर मार डाला। वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि भाभी के संबंध ढाबा संचालक से थे। विरोध करने पर भाभी ने प्रेमी और वकील के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी।

मृतक दयाराम के छोटे भाई अनुज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई दयाराम ने अपने मोबाइल फोन से उन्हें कॉल करके बताया था कि संजीव, पवन और संगीता ने उन्हें कमरे में बंद करके आग लगा दी है और भाग गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जब वकील संजीव को उठाकर पूछताछ शुरू की तो कहानी में नया मोड़ आ गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजीव ने बताया कि दयाराम जिस कॉलेज में पढ़ाता था, उसी में संजीव का साला शिक्षक है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। दयाराम का संजीव के साले के घर में भी आना-जाना था। संजीव को दयाराम और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।

संजीव के अनुसार, पत्नी को कई बार घर लाने की कोशिश की, लेकिन वो राजी नहीं हुई। पत्नी से संबंधों को लेकर बातचीत के लिए दयाराम को घर बुलाया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, पुलिस को अन्य हत्यारोपियों की घटनास्थल के आसपास लोकेशन भी नहीं मिली है। दोनों कहानियों की तह तक जाने के लिए पुलिस अब सक्ष्यों की मदद ले रही है।

संजीव कई बार बुला चुका था दयाराम को

अनुज ने बताया कि संजीव कई बार दयाराम को फोन करके उसकी पत्नी से समझौता कराने की बात कहकर बुला चुका था। परिवार वालों की राय के बाद वे समझौते के लिए गए थे, वहां सभी ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी।

Continue Reading

Trending