प्रादेशिक
बिहार भाजपा के नए ‘सम्राट’ बने चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ऐलान
पटना। सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बात का ऐलान किया है। बिहार बीजेपी के निवर्तमान अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल खत्म हो चुका था।
इसी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया है। इससे संबंधित चिट्ठी भी जारी कर दी गई है। माना जा रहा है कि बिहार में नीतीश को झटका देने और कुशवाहा वोटों को साधने के लिए बीजेपी ने बड़ी चाल चल दी है। इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सम्राट चौधरी की ताजपोशी की गई है।
सम्राट चौधरी बने बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की तरफ से चिट्ठी जारी की गई है। इस चिट्ठी में लिखा गया है कि ‘बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’
नड्डा की चिट्ठी
बिहार में बीजेपी ने चला सबसे बड़ा दांव
इससे पहले पिछले साल अगस्त जब नीतीश ने बीजेपी को किनारे कर RJD के साथ महागठबंधन सरकार बनाई थी। तब बीजेपी की दिल्ली में बड़ी बैठक हुई थी। कोर कमेटी की इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत बिहार के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
इसी बैठर में पार्टी में बड़े स्तर पर बदलाव करने पर चर्चा हुई थी। इसके बाद ही विजय सिन्हा को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सम्राट चौधरी को विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान तभी ही होना था, लेकिन किसी कारण से तब इसकी घोषणा नहीं की गई थी।
प्रादेशिक
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।
अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
लेजर शो के जरिए प्रदर्शित होगी यूपी की विकास गाथा और समृद्ध विरासत
-
नेशनल3 days ago
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी मांग, सरकार को जाति आधारित जनगणना करानी चाहिए
-
नेशनल3 days ago
मानहानि केस में सांसद संजय राउत को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने सुनाई सजा, 15 दिन की जेल और 25 हजार का जुर्माना
-
मनोरंजन3 days ago
बॉलीवुड की क्वीन और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म “इमरजेंसी” में कुछ सीन पर लगेंगे कट, उसके बाद रिलीज हो सकती है फिल्म
-
खेल-कूद3 days ago
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है ,पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में होगा
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट, दो फेज में होगा मतदान
-
प्रादेशिक15 hours ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
नेशनल2 days ago
बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे, कई यात्री घायल