लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनाव का ऐलान कर दिया है। 4 मई को निकाय चुनाव की शुरुआत हो जाएगी, जो सिर्फ दो चरणों में होगी।
पहले चरण में 4 मई को वोटिंग होगी जबकि 11 मई को दूसरे चरण का मतदान होगा। हर फेज में 9 मंडलों में चुनाव होगा। वहीं वोटों की गिनती 13 मई को होगी।
पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर व वाराणसी मंडल में जबकि द्वितीय चरण में मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ व मिर्जापुर मंडल में चुनाव होगा।
पहले चरण में 4 मई व दूसरे चरण में 11 मई को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के दौरान 4.27 करोड़ वोटर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है।
रविवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनावों का ऐलान किया है। इसके तहत पहले फेज की वोटिंग 4 मई और दूसरे फेज की वोटिंग 7 मई को होगी। 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक पहले चरण नामांकन होगा।
17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक दूसरे चरण का नामांकन किया जाएगा। प्रत्याशियों को सिंबल आवंटन 21 अप्रैल को होगा। 13 मई को वोटों की गिनती की जाएगी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 543 नगर पंचायत चुनावों के लिए मतदान कराए जाएंगे। इसके अलावा तकरीबन 4 हजार पार्षद इस प्रक्रिया के तहत चुने जाएंगे।
बीते दिनो उत्तर प्रदेश सरकार ने निकाय चुनावों को लेकर आरक्षण की अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत महिलाओं के लिए 288 सीटें आरक्षित की गई हैं। इसके अलावा ओबीसी के लिए 205 सीटें, एसस के लिए 110, एसटी के लिए 2 सीटें आरक्षित की गई हैं।
उप्र में निकाय चुनाव की तारीखों का एलान, 4 व 11 मई को मतदान;13 को परिणाम
local body elections in UP