नई दिल्ली। इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है। 23 मार्च को चांद के दीदार के साथ भारत में 24 मार्च से रमजान के महीने की शुरुआत हो गई है। जल्द ही ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, साल के नौवें महीने में रोजा रखा जाता है और 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है।
हालांकि ईद मनाने की तारीख चांद दिखने के हिसाब से ही मुकम्मल की जाती है। जिस दिन चांद दिखता है, उस दिन को चांद मुबारक कहा जाता है। सऊदी अरब में सबसे पहले ईद की तारीख का एलान किया जाता है।
इस साल कब मनाई जाएगी ईद
भारत में कब मनेगी ईद?
भारत में 22 अप्रैल को ही ईद मनाई जाने की उम्मीद है। अरब देशों में पहला रोजा 23 मार्च को हुआ था, लेकिन भारत में 24 मार्च को पहला रोजा रखा गया था। यदि भारत में 21 अप्रैल को चांद दिखता है तो फिर 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। ऐसे में भारत में 29 रोजे ही होंगे।
ईद-उल-फितर का महत्व
मुस्लिम समुदाय के लिए ईद का त्योहार बेहद खास होता है। ये अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का दिन होता है। इस्लामिक चंद्र कैलेंडर में नौवां महीना रमजान का है।
इतिहास
ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है। मान्यता है कि इस दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में जीत हासिल की थी। इस खुशी में ईद मनाई जाती है। मोहम्मद साहब ने कुरान में दो पवित्र दिनों को ईद के लिये निर्धारित किया था। इस तरह से साल में दो बार ईद मनाई जाती है। जिसे ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा (बकरीद) कहा जाता है।