पटना। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विजय अर्लेरकर की गाड़ी कीचड़ में फंस गई। यह स्थिति देख डीएम से लेकर एसपी तक के हाथ-पांव फूल गए। किसी तरह पुलिस जिप्सी में उन्हें बैठाकर कीचड़ से पार करना पड़ा। घटना भोजपुर जिले की है।
दरअसल, भोजपुर जिले में यज्ञ का उद्घाटन करने पहुंचे राज्यपाल की गाडी लेकिन बारिश की वजह से कीचड़ में फंस गई। किसी तरह पुलिस जिप्सी में उन्हें बैठाकर कीचड़ से पार कराना पड़ा।
यज्ञ में आए थे बतौर मुख्य अथिति
बिहार के आरा में गड़हनी प्रखंड के लभुआणि गांव में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विजय अर्लेरकर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के मौके पर आयोजित विशाल संत समागम में पहुंचे थे।
तेज बारिश के वजह से कीचड़ में फंसी गाड़ी
कार्यक्रम के दौरान अचानक हुए मौसम में बदलाव के कारण समारोह स्थल पर तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने लगी। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर जलजमाव की स्थिति हो गई। बारिश के वजह से राज्यपाल को काफी देर तक कार्यक्रम में ही रुकना पड़ा।
जब बारिश बंद हो गई तब राज्यपाल का काफिला निकलने लगा लेकिन यज्ञ स्थल पर हुए कीचड़ हो जाने की वजह से उनकी गाड़ी कीचड़ में बहुत बुरी तरह से फंस गई। मौके पर भोजपुर डीएम व पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।
काफी प्रयास के बाद भी राज्यपाल की गाड़ी कीचड़ से बाहर नही निकली तब उनको पुलिस जिप्सी में बैठा कर बाहर निकाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद राज्यपाल को पुलिस की जिप्सी में बैठाकर कार्यक्रम स्थल से किसी तरह मुख्य सड़क पर लाया गया। राज्यपाल काफी देर बाद पटना के लिए रवाना हुए।