Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

आगरा: यमुना नदी में नहाने उतरे मामा-भांजे डूबे, तलाश कर रही गोताखोरों की टीम

Published

on

Five children drowned in Yamuna river and one saved but a died, searching for other three

Loading

आगरा। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में रुनकता में शनि देव मंदिर पर दर्शन करने आए मामा-भांजे यमुना नदी में स्नान करते समय डूब गए। दोनों के एक साथ डूबते देख उनके साथ स्नान कर रहे दो अन्य युवक यमुना से बाहर निकल आए। मामा-भांजे को बचाने के लिए उन दोनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक दोनों गेहरे पानी में चले गए। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है।

मांगरोल गुर्जर पश्चिम मानी घाट पर मंदिर दर्शन करने आए मामा-भांचे सुनील और सौरभ यमुना स्नान कर रहे थे। उनके साथ ही आए पड़ोसी युवक नैना और छोटू ने भी यमुना में छलांग लगा दी। बताया गया है कि अचानक ही सुनील और सौरभ गहरे पानी में डूब गए। ये देख छोटू और नैना दोनों यमुना से बाहर निकल आए। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

उस समय वहां कोई नहीं था, जिसके कारण वे दोनों गहरे पानी में बहते चले गए। छोटू और नैना ने अपने गांव और अन्य लोगों को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीएसी और गोताखोरों को बुलाकर स्ट्रीमर से दोनों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई भी सुराग नहीं लग सका।

पुलिस ने बताया कि नगला अमरा मथुरा निवासी सुनील पुत्र ताराचंद उम्र 26 साल और सौरभ (17) पुत्र सुरजीत सहाई थाना अछनेरा दोनों मामा भांजे हैं। कपड़े उतारकर यमुना में नहाने गए थे। तभी सुनील और सौरभ दोनों गहरे पानी में चले गए। पीएसी व गोताखोरों को बुलाकर दोनों की यमुना में तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग का गठन, पूर्व विधायक बैजनाथ रावत बने अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (SC-ST) आयोग का गठन किया गया है। इस आयोग का अध्यक्ष पूर्व विधायक बैजनाथ रावत को बनाया गया है जबकि बेचन राम और जीत सिंह खरवार को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आयोग में 16 सदस्य भी बनाए गए हैं। राज्यपाल की एक्सेप्टेन्स के बाद आयोग के नए सदस्यों की लिस्ट जारी कर दी गई है। बैजनाथ रावत बाराबंकी के रहने वाले हैं जबकि उपाध्यक्ष बेचन राम पूर्व विधायक हैं और गोरखपुर के रहने वाले हैं।

एससी-एसटी आयोग के सदस्यों के नाम

हरेन्द्र जाटव- मेरठ
महिपाल वाल्मीकि- सहारनपुर
संजय सिंह-बरेली
दिनेश भारत- आगरा
शिव नारायण सोनकर-हमीरपुर
नीरज गौतम-औरेया
रमेश कुमार तूफानी-लखनऊ
नरेन्द्र सिंह खजूरी-मेरठ
तीजाराम- आजमगढ़
विनय राम- मऊ
अनिता गौतम- गोंडा
रमेश चन्द्र- कानपुर
मिठाई लाल- भदोही
उमेश कठेरिया-बरेली
जितेन्द्र कुमार-कौशाम्बी
अनिता कमल-अम्बेडकरनगर

Continue Reading

Trending