मुंबई। भोजपुरी एक्टर व भाजपा सांसद दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ की नई फिल्म ‘मंडप’ आ रही है। इसमें निरहुआ के साथ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं। मेकर्स ने अब “मंडप” का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसमें निरहुआ और आम्रपाली शादी के मंडप में नजर आ रहे हैं।
निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी स्क्रीन की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी है, जो एक बार फिर से निर्माता रौशन सिंह की फिल्म ‘मंडप’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी सामाजिक और पारिवारिक ड्रामा के इर्दगिर्द घूमती हैं।
मंडप का फर्स्ट लुक पोस्टर
मंडप के फर्स्ट लुक पोस्टर आने के बाद से फिल्म समीक्षकों को इससे काफी उम्मीद नजर आ रही है। यह निरहुआ की इस साल आने वाली प्रमुख फिल्मों में से एक है। फिल्म काफी एंटरटेनिंग होने वाली है। निरहुआ की मंडप को आनंद सिंह ने निर्देशित किया है।
निरहुआ ने की फैंस से अपील
भोजपुरी फिल्म ‘मंडप’ एक भोजपुरी घर परिवार की कहानी है। यह बड़े कैनवास की फिल्म है। फिल्म को लेकर निरहुआ ने कहा कि हमारी फिल्म बेहद खास है। यह जब भी रिलीज हो, इसे जरूर देखें। हम सबों ने फिल्म में अपना पूरा योगदान दिया है। इस फिल्म की कहानी ने मुझे बेहद आकर्षित किया था। उम्मीद है फिल्म दर्शकों को भी बेहद पसंद आने वाली है।
किसने क्या काम किया है
फिल्म की सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। जिन्होंने बताया कि फिल्म के संवाद से लेकर गीत संगीत तक बहुत अच्छे हैं। फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली मुख्य भूमिका में हैं, जो फर्स्ट लुक में शादी के जोड़े में नजर आए हैं। फिल्म के खूबसूरत गाने की संगीतकार ओम झा हैं। जबकि लेखक मनोज पांडे हैं।