Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

राजस्थान: राजेंद्र गुढ़ा ने पढ़कर सुनाए लाल डायरी के तीन पन्ने,  लेनदेन का है जिक्र

Published

on

Rajendra Gudha read out three pages of the red diary

Loading

नई दिल्ली। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने एक बार फिर डायरी बम फोड़ा है। उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से विधायक गुढ़ा ने आज बुधवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने गहलोत सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने लाल डायरी का भी जिक्र किया।

गुढ़ा ने लाल डायरी के तीन पन्ने पढ़कर सुनाए। गुढ़ा ने सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी सौभाग सिंह और पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के बीच हुई बातचीत का जिक्र किया। गुढ़ा ने कहा कि डायरी में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) वाला हिसाब करने की बात कही गई है। बता दें कि सीएम गहलोत के बेटे वैभव आरसीए के अध्यक्ष हैं।

डायरी में क्या लिखा है?

घर पर राजीव खन्ना और भवान सामोता आए, आरसीए चुनाव का हिसाब किया। भवानी सामोता ने ज्यादातर लोगों से जो वादा किया था वो पूरा नहीं किया। मैंने कहा यह ठीक नहीं है। आप इसे पूरा करो तो भवानी सामोता ने कहा कि मैं सीपी साहब की जानकारी में डालता हूं। आपको 31 जनवरी तक बताता हूं।

पहले भी किया लाल डायरी का जिक्र

राजेंद्र गुढ़ा इससे पहले भी लाल डायरी का जिक्र कर चुके हैं। गुढ़ा ने कहा था कि कांग्रेस के किस राष्ट्रीय नेता को कितना पैसा दिया गया, यह बात भी डायरी में लिखी हुई है। उन्होंने कहा कि ये पैसा हर महीने उन नेताओं को दिया जाता था। ये नेता गहलोत के लिए लॉबिंग करते थे। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सामने लॉबिंग करके गहलोत की कुर्सी बचाई थी।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र: भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,आठ कर्मचारियों की मौत, छत ढहने से 12 लोग दबे,

Published

on

Loading

भंडारा। महाराष्ट्र में भंडारा के जवाहर नगर में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार को विस्फोट हो गया। हादसे में आठ कर्मचारियों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। हालांकि इस धमाके की वजह पता नहीं चल पाई है। आसमान में उठता धुआं भी कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया।

विस्फोट की सूचना पर तत्काल बचाव और चिकित्सा दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है। जिला कलेक्टर संजय कोलटे ने बताया कि महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सुबह करीब 10.30 बजे विस्फोट हुआ। बचाव और चिकित्सा कर्मचारी विस्फोट स्थल पर जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं तथा दमकलकर्मी स्थिति पर काबू पाने में लगे हुए हैं।

जिला कलेक्टर ने आगे बताया कि विस्फोट के कारण छत ढह गई और कम से कम 12 लोग उसके नीचे दब गए। उनमें से दो को लोगों बचा लिया गया है और मलबा हटाने के लिए खुदाई करने वाली मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, “शुक्रवार सुबह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट की दुर्घटना हुई। बचे लोगों की तलाश के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात हैं और बचाव कार्य जारी है।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। दूर से लिए गए वीडियो में फैक्ट्री से घना धुआं उठता हुआ देखा गया।

CM फडणवीस ने जताया शोक

इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- “ऐसी खबरें हैं कि भंडारा जिले में एक आयुध कारखाने में विस्फोट के कारण छत गिरने से 13 से 14 श्रमिक फंस गए। उनमें से 5 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी। जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय करके राहत कार्य में भाग ले रहा है। चिकित्सा सहायता के लिए भी टीमें तैयार रखी गई हैं। अब तक प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्भाग्यवश इस घटना में एक श्रमिक की मृत्यु हो गई है। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। हम उनके परिवारों के दुःख में शामिल हैं। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

 

 

 

 

 

 

 

Continue Reading

Trending