नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह गोचर या ग्रहों की चाल बदलने से विभिन्न प्रकार के योग एवं राजयोग का निर्माण होता है। इसी क्रम में 08 अगस्त को शुक्र ग्रह के कर्क राशि में वक्री होने से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ है।
गजलक्ष्मी राजयोग से जातक को धन, सफलता, प्रसिद्धि, भाग्य का साथ व देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस दौरान तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें गजलक्ष्मी राजयोग से सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा और उनके जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का आगमन होगा।
आइए जानते हैं, किन-किन राशियों को मिलेगा गजलक्ष्मी राजयोग से लाभ?
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को गजलक्ष्मी राजयोग से बहुत लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान उनके आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। साथ ही वह कमाया हुआ धन बचा सकते हैं। इसके साथ जो लोग मार्केटिंग, शिक्षा, मीडिया या संचार क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें इस दौरान लाभ प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग लाभदायक साबित होगा। इस अवधि में जातकों को निवेश किए गए धन से लाभ प्राप्त होगा। साथ ही रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।
इसके साथ आय के नए स्रोत बनेंगे और कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त हो सकती है। इससे पारिवारिक वातावरण भी सुखद रहेगा। इसके साथ जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हुए हैं, उनके लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग फलदाई माना जा रहा है। इस दौरान व्यापार क्षेत्र में वृद्धि के योग बनेंगे और जो लोग अपने व्यापार को बढ़ाने की योजना पर कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ कार्य क्षेत्र में सहकारियों के साथ संबंध और अच्छे होंगे। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं, जिससे भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की हमारी गारंटी नहीं है। अपनाने से पूर्व सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।