Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

मनोज झा के बयान पर छिड़ा संग्राम, विधायक की चेतावनी पर राजद की ‘दमदार’ टिप्पणी

Struggle broke out over Manoj Jha statement Struggle broke out over Manoj Jha statement

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा की कविता को लेकर पार्टी में आपसी कलह मचती दिख रही है। एक ओर जहां राजद विधायक ने ठाकुरों का अपमान बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी है। वहीं, दूसरी ओरा खुद राजद ने सांसद झा के वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, बीते दिनों राजद सांसद मनोज झा ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर हुई बहस के दौरान एक कविता पढ़ी थी। इसी कविता को लेकर बवाल मचा हुआ है।

RJD MLA चेतन आनंद बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे

पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने अपने ही राजद सांसद मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने ठाकुर वाले बयान पर मनोज झा को घेरते हुए चेतावनी दी है। बता दें कि चेतन आनंद राजद के ही विधायक हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि ठाकुरों के ऊपर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

राजद बोली- दमदार, शानदार और जानदार

इधर, राजद ने सांसद मनोज झा के उस वीडियो को दमदार, शानदार और जानदार बताया है, जिसमें उन्होंने ठाकुरों को लेकर कविता सुनाई है। राजद ने इसे अपने एक्स हैंडल से सोशल मीडिया पर साझा किया है।

राजद ने यह वीडियो विधायक चेतन आनंद की ठाकुर विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी और सांसद चेतावनी देने के करीब एक घंटे बाद साझा किया है।

सांसद मनोज झा का यह वीडियो उनके महिला आरक्षण विधेयक को लेकर संसद में हुई बहस के दौरान दिए गए भाषण का है। इसी संबोधन में ही झा ने कविता सुनाई थी, जिसमें उन्होंने ठाकुर शब्द का इस्तेमाल किया था।

आनंद मोहन बोले- अपने अंदर के ब्राह्मण को मारो

इधर,पूर्व सांसद आनंद मोहन ने भी राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा पर जमकर निशाना साधा। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि राजद कहती है कि हम ए टू जेड की पार्टी हैं। महिला आरक्षण विधेयक के सवाल पर लोगों ने सिर्फ भाषण दिए हैं। आनंद मोहन का खून बहा है, लवली आनंद की गिरफ्तारी हुई है।

उन्होंने कहा कि बात महिला बिल पर चल रही थी और बात ठाकुरों पर शुरू हो गई। बीच में कहां से आ गया ठाकुर? उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि अपने अंदर के ठाकुर को मारो। मैं कहता हूं कि अपने अंदर के ब्राह्मण को मारो, जो पूरे देश को संचालित कर रहा है।

आनंद मोहन ने कहा कि मैं खुद कविता लिखता हूं, एक कविता पेश कर सकता हूं। कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना। आप क्यों नहीं बोलते कि जब चेतन आनंद ने कहा कि हमारा सबसे ज्यादा बलिदान है तो वो गलत नहीं कहा।

आनंद मोहन ने कहा कि हमने अखंड भारत की स्थापना एक बार नहीं कई बार की। वो दिल्ली यूनिवर्सिटी में इतिहास पढ़ाते होंगे। हम इतिहास गढ़ते हैं। हमने तो रजवाड़े, रियासतें और जमीनें तक छोड़ दीं। आप पहले अपने अंदर के ब्राह्मण को मारें।

राजद का मनोज झा को समर्थन, कहा- वो ठाकुर अहंकार है…

इस विवाद को लेकर राजद ने सांसद मनोज झा समर्थन किया है। पार्टी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि सांसद झा के बयान की गंभीरता को कुछ तथाकथित लोगों ने नहीं समझा। मन के अंदर बैठा ठाकुर.. वो मेरे अंदर भी हो सकता है, किसी के अंदर हो सकता है।

उन्होंने तो यह भी कहा झा जी ने कि यह मेरे अंदर भी हो सकता है। शक्ति सिंह ने सवाल किया कि वो ठाकुर कौन है? उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि वो ठाकुर अहंकार है।

Previous Post
rape with minor

उज्जैन: मासूम के साथ हैवानियत, मानसिक बीमार है पीड़िता ; मां के साथ भी दुष्कर्म

Next Post
Nitish Kumar

अंग्रेजी में लिखे बोर्ड को देखकर भड़क उठे CM नीतीश कुमार, लगा दी DM की क्लास

Advertisement