प्रादेशिक
बिहार सरकार ने गांधी जयंती पर जारी की जातीय जनगणना रिपोर्ट, जानें किसकी कितनी आबादी?
पटना। बिहार में सामान्य वर्ग के लोगों की आबादी 15 प्रतिशत है। बिहार की नीतीश कुमार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट में यह बात आयी है। सोमवार को मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने यह रिपोर्ट जारी की।बिहार में सामान्य वर्ग के लोगों की आबादी 15 प्रतिशत है।
पिछड़ा वर्ग की आबादी 27 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि अनुसूचित जाति की आबादी करीब 20 फीसदी है। नीतीश कुमार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट में यह बात आयी है। सोमवार को मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने यह रिपोर्ट जारी की।
बिहार में 81.99 प्रतिशत हिन्दू
बिहार में 81.99 प्रतिशत यानी लगभग 82% हिंदू हैं। इस्लाम धर्म के मानने वालों की संख्या 17.7% है। शेष ईसाई सिख बौद्ध जैन या अन्य धर्म मानने वालों की संख्या 1% से भी कम है। राज्य के 2146 लोगों ने अपना कोई धर्म नहीं बताया।
बिहार में जब भाजपा के साथ नीतीश कुमार की पार्टी सरकार में थी, तभी विधानसभा और विधान परिषद ने राज्य में जाति आधारित गणना कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया था। कोरोना की स्थिति संभलने के बाद 1 जून 2022 को सर्वदलिय बैठक में जाति आधारित गणना को सर्वसम्मति से करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
जानिए किस वर्ग की कितनी आबादी
सामान्य वर्ग – 15.52%
पिछड़ा वर्ग- 27.12%
ओबीसी – 36.1%
अनूसूचित जाति- 19.65%
अनूसचित जनजाति – 1.68%
जानिए किस जाति की कितनी आबादी
ब्राह्मण- 3.67%
राजपूत- 3.45%
भूमिहार- 2.89%
कायस्थ – 0.60%
यादव – 14.26 %
कुरमी- 2.87%
तेली- 2.81%
मुसहर- 3.08%
सोनार-0.68%
प्रादेशिक
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।
अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
लेजर शो के जरिए प्रदर्शित होगी यूपी की विकास गाथा और समृद्ध विरासत
-
नेशनल3 days ago
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी मांग, सरकार को जाति आधारित जनगणना करानी चाहिए
-
नेशनल3 days ago
मानहानि केस में सांसद संजय राउत को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने सुनाई सजा, 15 दिन की जेल और 25 हजार का जुर्माना
-
मनोरंजन3 days ago
बॉलीवुड की क्वीन और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म “इमरजेंसी” में कुछ सीन पर लगेंगे कट, उसके बाद रिलीज हो सकती है फिल्म
-
खेल-कूद3 days ago
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है ,पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में होगा
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट, दो फेज में होगा मतदान
-
प्रादेशिक13 hours ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
नेशनल2 days ago
बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे, कई यात्री घायल