Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

यूपी भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, लंबे समय से लिवर रोग से थे पीड़ित

Published

on

UP BJP MLA Manvendra Singh passes away

Loading

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का 70 साल की उम्र में शुक्रवार दोपहर दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। बता दें कि मानवेंद्र सिंह लंबे समय से लिवर रोग से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।

कांग्रेस से भाजपा में आए मानवेंद्र सिंह ददरौल विधानसभा सीट से 2017 में चुनाव जीते थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को हराया था। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। लिवर की बीमारी से ग्रसित होने के चलते वह काफी कमजोर हो गए थे।

विधायक अपने विनम्र स्वभाव के चलते लोगों से था जुड़ाव

भाजपा विधायक उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। इसके चलते वह क्षेत्र में सक्रिय भी नहीं थे। शुक्रवार को दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना के बाद जिले के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक अपने विनम्र स्वभाव के चलते हुए लोगों से जुड़े हुए थे।

बताया जा रहा है कि शाम करीब पांच बजे तक उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचेगा। लंबे समय तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे मानवेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन पर सभी दलों के नेताओं ने शोक जताया है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग का गठन, पूर्व विधायक बैजनाथ रावत बने अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (SC-ST) आयोग का गठन किया गया है। इस आयोग का अध्यक्ष पूर्व विधायक बैजनाथ रावत को बनाया गया है जबकि बेचन राम और जीत सिंह खरवार को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आयोग में 16 सदस्य भी बनाए गए हैं। राज्यपाल की एक्सेप्टेन्स के बाद आयोग के नए सदस्यों की लिस्ट जारी कर दी गई है। बैजनाथ रावत बाराबंकी के रहने वाले हैं जबकि उपाध्यक्ष बेचन राम पूर्व विधायक हैं और गोरखपुर के रहने वाले हैं।

एससी-एसटी आयोग के सदस्यों के नाम

हरेन्द्र जाटव- मेरठ
महिपाल वाल्मीकि- सहारनपुर
संजय सिंह-बरेली
दिनेश भारत- आगरा
शिव नारायण सोनकर-हमीरपुर
नीरज गौतम-औरेया
रमेश कुमार तूफानी-लखनऊ
नरेन्द्र सिंह खजूरी-मेरठ
तीजाराम- आजमगढ़
विनय राम- मऊ
अनिता गौतम- गोंडा
रमेश चन्द्र- कानपुर
मिठाई लाल- भदोही
उमेश कठेरिया-बरेली
जितेन्द्र कुमार-कौशाम्बी
अनिता कमल-अम्बेडकरनगर

Continue Reading

Trending