प्रादेशिक
लोकसभा सीट बंटवारे पर बिहार महागठबंधन में 6 दलों के बीच डील फाइनल, RJD विधायक का दावा
पटना। लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन के छह दलों में सीटों का बंटवारा हो चुका है। इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि जिस पार्टी की जितनी ताकत है, उसके आधार पर सीटों का बंटवारा किया गया है। किसे कितनी सीट दी गई, इस संबंध में उन्होंने हालांकि कुछ भी स्पष्ट नहीं किया।
गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे का मामला दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। जदयू ने साफ कह दिया है कि वह अपनी जीती हुई 16 सीटें नहीं छोड़ेगा। बची हुई 24 सीटों का बंटवारा राजद अपने सहयोगी दलों-वाम और कांग्रेस के बीच कर लें।
वाम दलों ने आठ सीटों की मांग की
वाम दलों ने आठ सीटों की मांग कर दी है तो कांग्रेस 10 सीटों की सूची लेकर खड़ी है। इस बीच जदयू के दिग्गज नेता अशोक चौधरी ने भी सीटों को लेकर अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर दिया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में जदयू के 17 सीटों के दावों का आधार भी है। पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी, कुल मिलाकर 17 सीटों पर हमलोग लड़े थे।
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में आरा और बेगूसराय में वाम दलों को दूसरा स्थान मिला था। अन्य सीटों पर वाम उम्मीदवार तीसरे-चौथे नंबर पर थे। भाकपा ने बेगूसराय, मधुबनी और बांका सीटों की मांग की है। बांका अभी जदयू के पास है। पिछले चुनाव में भाकपा यहां से चुनाव नहीं लड़ी थी। बेगूसराय भाकपा की परंपरागत सीट मानी जाती है। 2019 में भाकपा के चर्चित उम्मीदवार कन्हैया कुमार दूसरे स्थान पर रहे थे।
प्रादेशिक
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।
अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
लेजर शो के जरिए प्रदर्शित होगी यूपी की विकास गाथा और समृद्ध विरासत
-
नेशनल3 days ago
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी मांग, सरकार को जाति आधारित जनगणना करानी चाहिए
-
नेशनल3 days ago
मानहानि केस में सांसद संजय राउत को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने सुनाई सजा, 15 दिन की जेल और 25 हजार का जुर्माना
-
मनोरंजन2 days ago
बॉलीवुड की क्वीन और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म “इमरजेंसी” में कुछ सीन पर लगेंगे कट, उसके बाद रिलीज हो सकती है फिल्म
-
खेल-कूद2 days ago
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है ,पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में होगा
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट, दो फेज में होगा मतदान
-
प्रादेशिक11 hours ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
नेशनल2 days ago
बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे, कई यात्री घायल