पटना। जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कमान संभालने के बाद पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की बनाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्होंने बड़े बदलाव किए हैं।
नीतीश कुमार ने बिहार प्रदेश जदयू के पूर्व अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और पार्टी के वयोवृद्ध नेता वशिष्ठ नारायण सिंह को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही पूर्व सांसद केसी त्यागी का भी कद बढ़ा दिया है। त्यागी को राजनीतिक सलाहकार और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नीतीश समेत कुल 22 नाम हैं। बिहार सरकार से एकमात्र मंत्री संजय झा को राष्टीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।