Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

शोएब मलिक ने फिर रचाई शादी, सानिया को अभी नहीं दिया तलाक; अभिनेत्री हैं दुल्हन सना जावेद

Shoaib Malik got married Sana Javed Shoaib Malik got married Sana Javed

इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने फिर से शादी कर ली है। शोएब ने खुद पोस्ट कर पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह की पुष्टि की। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। शोएब और सना ने एक समारोह के दौरान निकाह किया।

कौन हैं सना जावेद?

पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल सना जावेद तलाकशुदा हैं। उन्होंने 2020 में उमैर जसवाल से निकाह किया था। हालांकि, जल्द ही दोनों अलग हो गए थे। बाद में अपने-अपने अकाउंट से इन दोनों ने एक-दूसरे की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। फिर दोनों के बीच तलाक की बात सामने आई थी। 28 साल की सना पाकिस्तान के कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।

शोएब और सना के डेट की खबरें थीं

शोएब और सना के बीच डेटिंग की खबरें काफी पहले से सामने आ रही थीं। शोएब ने हाल ही में सना को उनके जन्मदिन पर विश भी किया था। शोएब ने लिखा था- हैप्पी बर्थडे बडी! इसके साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सना के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी।

इस बीच सना ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर सना शोएब मलिक कर लिया है। हालांकि, अब सानिया को तलाक दिए बिना ही शोएब ने एक और शादी कर ली है। दोनों के तलाक की अफवाहें जरूर उड़ी थीं, लेकिन अब तक दोनों के अलग होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बातें भी सामने आई हैं कि शोएब और सानिया दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों का एक बेटा इजहान भी है।

सानिया ने दिए थे संकेत

दरअसल, बुधवार को सानिया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था, जिसने उनके और मलिक के बीच तलाक की खबरों को तूल दिया था। सानिया ने लिखा था- ‘शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से ठीक रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। किसी से बात करना कठिन है, बात न करना कठिन है, अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगी, लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं’। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो कोट शेयर किया है, उसमें लिखा है- बुद्धिमानी से चुनें।

कब शुरू हुई थी शोएब-सानिया की लव स्टोरी?

शोएब और सानिया की लव स्टोरी दिलचस्प रही। दोनों के बीच नजीदिकयां 2009 से बढ़ने लगी थीं। इसके बाद 2010 में दोनों ने निकाह किया। यह निकाह हैदराबाद में ही हुआ था। 2018 में सानिया और शोएब माता-पिता बने। दोनों की शादी करीब 13 साल तक चली। वहीं, बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म 30 अक्टूबर, 2018 को हुआ था। शोएब ने सानिया से पहले हैदराबाद में ही आयशा सिद्दिकी से शादी की थी।

कब सामने आईं थीं शोएब-सानिया के बीच दूरी की खबरें?

सानिया और शोएब के बीच दूरियां की खबरें 11 नवंबर 2022 को सबसे पहले सामने आई थी। जब सानिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- टूटे दिल वाले लोग कहां जाते हैं? इसके बाद उन्होंने बेटे इजहान के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा था- यह एक ऐसा पल है जो मुझे मुश्किल दिनों में भी हिम्मत देता है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया। तब रिपोर्ट्स में बताया गया था कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ शोएब का अफेयर चल रहा है। हालांकि, बाद में दोनों ने इसे महज अफवाह बताया था।

इसके बाद शोएब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जानकारी हटा दी थी। पहले शोएब ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा था- एथलीट और एक सुपरवुमन सानिया मिर्जा का पति। शोएब ने फिर इंस्टाग्राम बायो से यह जानकारी हटा दी। अपडेट करके शोएब ने इंस्टाग्राम बायो में लिखा- प्रो एथलीट और लिव अनब्रोकन यानी बिना दर्द के जियो।

Previous Post

नीतीश कुमार ने पार्टी में किया बड़ा फेरबदल, वशिष्ठ नारायण उपाध्यक्ष व केसी त्यागी बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Next Post
Court extended judicial custody of Sanjay Singh and Manish Sisodia

संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को झटका, कोर्ट ने 3 फरवरी तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Advertisement