Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लालू की बेटी की पोस्ट ने बिहार में बढ़ाई सियासी हलचल, रोहिणी आचार्य ने एक के बाद एक किए तीन पोस्ट

Published

on

Rohini Acharya made three posts one after the other

Loading

पटना। कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवारवाद पर बयान के एक दिन बाद आज लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स हैंडल पर ताबड़तोड़ पोस्ट किए हैं। इस पोस्ट के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। रोहिणी के पोस्ट से सियासी गलियारों में कई अटकलें लगाई जा रही हैं।

क्या कहा रोहिणी अचार्य ने?

रोहिणी अचार्य ने सिलसिलेवार तरीके से अपने एक्स हैंडल पर तीन पोस्ट किए हैं। तीनों पोस्ट के भाव कड़वे प्रतीत हो रहे हैं। रोहिणी ने पहली पोस्ट में लिखा कि अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां। अब इस पोस्ट से साफ साफ नजर आ रहा है कि वह किसी खास व्यक्ति पर निशाना साध रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वह किसी बयान से आहत नजर आ रही हों।

विधि का विधान कौन टाले, जब खुद की नीयत में ही हो खोट

अपनी दूसरी पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने लिखा कि खीज जताए क्या होगा, जब हुआ न कोई अपना योग्य, विधि का विधान कौन टाले,जब खुद की नीयत में ही हो खोट। तीसरी पोस्ट में लिखा कि समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है, हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है।

नीतीश कुमार ने कर्पूरी जयंती पर परिवारवाद पर बोला था हमला

नीतीश कुमार ने बुधवार को कर्पूरी जयंती पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधा था। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। उन्होंने कहा था कि कर्पूरी ठाकुर ने कभी भी अपने बेटे को आगे बढ़ाने का काम नहीं किया। इस दौरान कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर भी मौजूद थे। वहीं सीएम नीतीश ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए पीएम मोदी की भी प्रशंसा की थी। उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद किया था।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending