Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल गांधी की यात्रा बिहार पहुंची, कहा- RSS-BJP ने फैलाई नफरत, खुलनी चाहिए मोहब्बत की दुकान

Published

on

Rahul Gandhi reached Bihar

Loading

किशनगंज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़े न्याय यात्रा बिहार के किशनगंज जिला पहुंच चुकी है। राहुल गांधी बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिला के रास्ते किशनगंज पहुंचे। कांग्रेस समर्थको, विधायक और सांसदों ने राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया।

लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बहुत सारे लोगों ने हमसे पूछा कि इस यात्रा का लक्ष्य क्या है? आप इस यात्रा को पैदल क्यों कर रहे हो? तो हमने समझाया कि RSS-BJP की विचारधारा ने हिंसा और नफरत फैलाई है।

भाई-भाई से लड़ रहा है। यह लोग एक धर्म से दूसरे धर्म से लड़ रहे हैं। हम चाहते थे कि जो यह मोहब्बत का देश है। मैं फिर से कह रहा हूं दुकान खोली नफरत के बाजार में मोहब्बत की। इस यात्रा के दौरान मुझे लाखों लोगों का साथ मिला।

हिन्दुस्तान की राजनीति पर इस यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा

राहुल गांधी ने आगे कहा कि इस यात्रा में हम लाखों लोगों से मिले। हजारों लोगों के साथ सेल्फी हुई। सात घंटे हम चलते थे। छात्रों से, माताओं से, किसानों से और मजूदरों से बातचीत होती थी। उनके दिल में जो दर्द था, जो कठिनाइयां थी, वह हमें बताती थी। शाम को 15 से 20 मिनट के लिए हम अपनी बात रखते थे।

हिन्दुस्तान की राजनीति पर इस यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा। एक विचारधारा जो भाजपा देश के सामने जो रोज रखती है, नफरत और हिंसा के खिलाफ एक नई विचारधारा खड़ी हुई। वह है मोहब्बत की। आप जानते हैं नफरत को नफरत नहीं काट सकता है। नफरत को सिर्फ प्यार काट सकता है।

2019 के चुनाव एकमात्र किशनगंज सीट ही जीत पाई थी कांग्रेस

दरअसल, किशनगंज को मुस्लिम वोट बैंक का गढ़ माना जाता है। यही वह एक मात्र जिला है जहां, मोदी लहर में भी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मोहम्मद जावेद ने चुनाव जीतकर सबको हैरान कर दिया था।

किशनगंज सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मोहम्मद जावेद ने कांग्रेस को जीत दिलाकर महागठबंधन खाता खुलवाया था। हालांकि, इस बार कांग्रेस को AIMIM से कड़ी चुनौती मिल रही है। पिछले चुनाव में भी कांटे की टक्कर थी।

किशनगंज समेत सभी मुस्लिम बाहुल सीटों पर AIMIM के प्रति वोटरों का बढ़ते रुझान को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। इसलिए बिहार प्रदेश कांग्रेस सीमांचल के जरिए पूरे बिहार को साधने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी मंगलवार को पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह बिहार में दो दिन रहने वाले हैं।

नेशनल

जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ दशकों तक भेदभाव होता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यहां भेदभाव होता रहा। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। अब यहां लोग फिर से वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

पीएम ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है: पीएम

पीएम ने कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकलेगा।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चरणों में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

Continue Reading

Trending