अन्तर्राष्ट्रीय
तालिबान ने हत्या के दोषी को हजारों लोगों के सामने गोलियों से भूना
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/02/2024_2image_17_38_283184561taliban.jpg)
काबुल। तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान में हत्या के दोषी व्यक्ति को सोमवार को एक स्टेडियम में सार्वजनिक रूप से मौत की सजा दी गई। पिछले पांच दिनों में दी जाने वाली यह तीसरी ऐसी मौत की सजा है।
मारे गए व्यक्ति के भाई ने दोषी को राइफल से पांच गोलियां मारीं। स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा की गई थी। अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद से यह पांचवीं सार्वजनिक मौत की सजा है। तालिबान सरकार की ओर से इसे लेकर अभी कोई टिप्पणी नहीं की गई है। सजा पाने वाले व्यक्ति की पहचान फरयाब प्रांत के नजर मोहम्मद के रूप में हुई है। उसने फरयाब प्रांत के ही खल मोहम्मद की हत्या कर दी थी।
एक बयान में कहा गया है कि देश की तीन उच्च अदालतों और तालिबान के सर्वोच्च नेता मुल्ला हिब्तुल्ला अखुंदजादा की मंजूरी के बाद सोमवार को यह फांसी दी गई है। बयान के अनुसार, फांसी पर लटकाए गए फरयाब प्रांत के बिलचिराग जिले के नजर मोहम्मद ने फरयाब के ही रहने वाले ख़ाल मोहम्मद की हत्या की थी और यह हत्या जॉजजान में हुई थी। दक्षिणपूर्वी गजनी प्रांत में बृहस्पतिवार को तालिबान ने हत्या के मामले में दोषी दो लोगों को फांसी दी थी।
अन्तर्राष्ट्रीय
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-design-3-12-380x214-1.avif)
बलूचिस्तान। आतंक को पनाह देने वाला देश पाकिस्तान खुद ही लगातार आतंकी घटनाओं की मार झेल रहा है। अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र से एक और आतंकी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां कोयला खनिकों को ले जा रहा एक वाहन बम की चपेट में आ गया। इस बम धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 7 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
क्या है पूरा मामला?
अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बम धमाके की ये घटना अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुई है। शुक्रवार को कोयला खनिकों को ले जा रहा वाहन बम की चपेट में आ गया। आतंकी घटना के पीड़ित लोग एक मिनी ट्रक सवार थे। अधिकारियों ने बताया है कि बम धमाके में घायल लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाके और इसमें 9 लोगों की मौत की घटना के बाद पाकिस्तान कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस आतंकी घटना को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी जानकारी दी है कि उनके द्वारा इस घटना से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रैंड ने बम धमाके में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। शाहिद रैंड ने बताया कि अब तक किसी भी समूह ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अतीत में ऐसे आतंकी हमलों के लिए प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया गया है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल2 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल1 day ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल1 day ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश