Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश की सात मंजिला इमारत में आग से 44 की मौत, बड़ी संख्या में लोग घायल

Published

on

Loading

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक बिल्डिंग में आग लग गई, जिसमें 44 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग बेली रोड पर स्थित एक बिल्डिंग में लगी जिसमें कई सारे रेस्तरां मौजूद हैं। कुछ शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि पहचानना तक मुश्किल था। 10 से फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब ढाई घंटे में आग बुझाई।

आग की चपेट में आने से तब तक 44 लोग मारे जा चुके थे। 70 से ज्यादा लोगों को बेहोशी की हालत में रेस्टोरेंट से बाहर निकाला गया था। ढाका मेडिकल कॉलेज और शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में घायलों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री सामंत लाल सेन, ढाका-8 के सांसद AFM बहाउद्दीन नसीम कोई पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सामंत लाल सेन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवात रात करीब पौने 10 बजे आग लगी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने भी आग में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन ज्यादातर लोगों की हालत काफी खराब थी। उन्हें बचाया नहीं जा सका। जो लोग जिंदा बचे हैं, उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल

Published

on

Loading

बलूचिस्तान। आतंक को पनाह देने वाला देश पाकिस्तान खुद ही लगातार आतंकी घटनाओं की मार झेल रहा है। अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र से एक और आतंकी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां कोयला खनिकों को ले जा रहा एक वाहन बम की चपेट में आ गया। इस बम धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 7 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बम धमाके की ये घटना अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुई है। शुक्रवार को कोयला खनिकों को ले जा रहा वाहन बम की चपेट में आ गया। आतंकी घटना के पीड़ित लोग एक मिनी ट्रक सवार थे। अधिकारियों ने बताया है कि बम धमाके में घायल लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाके और इसमें 9 लोगों की मौत की घटना के बाद पाकिस्तान कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस आतंकी घटना को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी जानकारी दी है कि उनके द्वारा इस घटना से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रैंड ने बम धमाके में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। शाहिद रैंड ने बताया कि अब तक किसी भी समूह ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अतीत में ऐसे आतंकी हमलों के लिए प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Continue Reading

Trending