पलामू। झारखंड के पलामू जिले में छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय एक स्टेज परफाॅर्मर के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस वारदात को युवती के साथी कलाकारों ने ही अंजाम दिया है।
इस मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को पलामू के रहने वाले उसके तीन सह-कलाकारों ने नशीला पदार्थ देकर कार में कथित तौर पर बलात्कार किया।
विश्रामपुर उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राकेश सिंह ने बताया, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को पलामू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।