Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के साले आरिफ अबूबकर शेख उर्फ भाईजान की हार्ट अटैक से मौत

Published

on

Loading

मुंबई। भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के साले आरिफ अबूबकर शेख उर्फ भाईजान की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। आरिफ का इलाज जेजे अस्पताल में चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आरिफ शेख को शुक्रवार को सांस लेने में अचानक से तकलीफ महसूस होने लगी। तबीयत बिगड़ता देख पुलिस उसे इलाज के लिए लेकर अस्पताल पहुंची। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में आरिफ के रिश्तेदार का कहना है कि उसे किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं थी और अधिकारी हमें कुछ भी नहीं बता रहे हैं।

NIA ने 2022 में टेरर फंडिंग से जुड़े एक मामले में शेख को गिरफ्तार किया था। इस मामले में दाऊद इब्राहिम और छोट शकील सहित दाऊद गैंग के कई सदस्य शामिल हैं। शेख गिरफ्तारी के बाद आर्थर रोड जेल में बंद था और जेजे अस्पताल में ही उसका इलाज चल रहा था। बता दें कि जुलाई 2023 में ठाणे जिले से सटे मीरा रोड एरिया में शेख की प्रॉपर्टी को एनआईए ने जब्त कर लिया था।

कौन था शेख अबूबकर?

आरिफ अबूबकर शेख को टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने गिरफ्तार किया था। उस पर टेरर फंडिंग के अलावा हथियारो की तस्करी, ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप थे। शेख और उसके भाई मोहम्मद सलीम कुरैशी को सलीम फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending