Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

संविधान का गला घोटने के लिए कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए: सीएम योगी

Published

on

Loading

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) प्रस्तावना में संशोधन करके संविधान की आत्मा को नष्ट करने की कोशिश की। कांग्रेस ने देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने संविधान के अधिकारों को अपने पास रखा। उस समय न्यायपालिका बंधक थी। आज भले ही कांग्रेस पार्टी का चेहरा बदल गया हो, लेकिन उसका चरित्र आज भी वही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने कैसे भारत के लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास किया गया था। संविधान का गला घोटने के लिए कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब हम उस आपातकाल को याद करते हैं तो पाते हैं कि कांग्रेस में भले ही चेहरे बदल गए, लेकिन आज भी चरित्र वही है। यह लोकतंत्र की दुहाई देते हैं, लेकिन ये भारत के बाहर जाकर भारत को और उसके लोकतंत्र को कोसते हैं। भारत की चुनाव प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं। भारत के अंदर हर चुनाव की प्रक्रिया में बाधा पैदा कर ईवीएम पर दोषारोपण कर अपनी अकर्मण्यता का परिचय देते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का तानाशाही क्रूर रवैया जिसने आज से नहीं 1975 में ही नहीं, आजादी के तत्काल बाद संविधान में संशोधन कर धारा 370 जबरन डालकर देश की अखंडता को चुनौती दी। इसके अलावा समय समय पर लोकतंत्र के सभी स्तंभों को कमजोर करने का प्रयास किया गया। योगी ने विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 1975 में जो लोग देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल गए, आज उनकी नई पीढ़ी कांग्रेस की गोद में बैठी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज भी उसी रास्ते पर चल रही है, संविधान को खत्म करने के रास्ते पर चल रही है। कांग्रेस के जो सहयोगी हैं, वह जनता के नाम पर संविधान की कार्रवाई को बाधित करने का काम कर रहे है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की अपील- वृक्षारोपण महाभियान का हिस्सा बनकर 20 जुलाई को ‘मां के नाम’ अवश्य लगाएं एक पौधा

Published

on

Loading

लखनऊ| देशवासियों को ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए पूरे देश में पीएम ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का अभिनव आह्वान किया है। इसी श्रृंखला में मैंने आज मुख्यमंत्री आवास पर पेड़ लगाया है। इस अभियान के लिए प्रदेशवासियों की ओर से पीएम का हृदय से आभार प्रकट करते हुए अभिनंदन करता हूं। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपने सरकारी आवास पर पौधा लगाने के उपरांत उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं।

सीएम की अपील- 20 जुलाई को मां के नाम लगाएं एक पौधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की कि प्रदेश की आबादी के अनुसार हर व्यक्ति ‘वृक्षारोपण महाभियान’ का हिस्सा बनकर 20 जुलाई को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाए। इसके लिए प्रदेश की नर्सरियों में हमने 54 करोड़ पौधे भी तैयार किए हैं। इनमें पर्यावरण के लिए उपयोगी हर प्रकार के पौधे (पीपल, पाकड़, नीम, देशी आम, जामुन, अमरुद, शीशम, सागौन) आदि हैं।

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को उपलब्ध करा रहे सहजन का पौधा

सीएम योगी ने बताया कि पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के घर पर निःशुल्क सहजन का पौधे उपलब्ध करा रहे हैं। सहजन हर किसी के लिए बहुत उपयोगी है। इसकी फली की सब्जी या सूप के उपयोग से कुपोषण दूर हो सकता है। हम लोगों ने दो वर्ष पहले भी पीएम आवास योजना के हर लाभार्थी के घर पर सहजन का पेड़ लगाया था। यह अब काफी बड़े भी हो चुके हैं। इस बार फिर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। हमारे पास सहजन के लगभग 55 लाख पौधे हैं।

पूरे प्रदेश में चलाएंगे व्यापक पौधरोपण अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अलग-अलग वैरायटी के पौधे पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे। इसके तहत व्यापक अभियान चलाकर ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, पार्कों, सड़क के किनारे, खाली स्थान पर पौधरोपण किया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेशवासी वन महोत्सव के साथ-साथ वृक्षारोपण महाभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरण की चुनौती का सामना करने के लिए आगे आएंगे, इस विश्वास के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम लखनऊ में किया गया है।

महाभियान के तहत लगाएंगे 30-35 करोड़ पौधरोपण

सीएम योगी ने कहा कि इस महाभियान में 30-35 करोड़ पौधरोपण करेंगे। यह कार्यक्रम अभी से प्रारंभ है। 20 जुलाई को रिकॉर्ड पौधरोपण कर वृक्षारोपण महाभियान के महापर्व में हर कोई हिस्सा लेगा। इन पौधों की देखभाल हो सके, इसके लिए भी समय-समय पर कार्यक्रम चलेंगे। सीएम ने आग्रह किया कि जो व्यक्ति पेड़ लगाए, वह उसकी सुरक्षा भी करे।

सीएम योगी ने सरकारी आवास पर लगाया लाल चंदन का पौधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लाल चंदन का पौधा लगाया। सीएम ने सभी लोगों से भी इस अभियान के तहत पौधरोपण की अपील की। इस दौरान वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव (वन) मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) संजय प्रसाद, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

Trending