Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 1 की छत गिरी, एक की मौत, कई कारें दबी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 पर छत गिरने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर छत गिरने की सूचना मिली। दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली फायर सर्विस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सभी को बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया है।

दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई। मौके पर 3 दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं। हादसा होने के बाद शुरुआती समय में चार लोगों के घायल होने की खबर आई थी। अब घायलों का आंकड़ा बढ़ कर 6 हो गया है. वहीं, ताजा सूचना के मुताबिक, एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है।

वहीं, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरपोर्ट जाकर हादसे वाली जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गवाने को 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को तीन लाख रुपये सरकार मदद के तौर पर देगी। मंत्री ने यह भी बताया कि जो हिस्सा गिरा है वो 2009 में बना था। 10 मार्च को पीएम मोदी के द्वारा उद्घाटन वाला हिस्सा नहीं गिरा है।

दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल वन पर हुए हादसे की जांच के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक टीम का गठन किया है। यह टीम हादसे की जांच करेगी। हादसे पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू खुद नजर बनाए हुए हैं। छत गिरने से कुछ कारों को भी नुकसान हुआ है। जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर ऐसा लगता है कि कारें छत गिरने से पिचक गई हैं।

नेशनल

80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं है : अखिलेश यादव

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM पूरी तरह हटाने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वह सत्ता में आएंगे तो ईवीएम को हटा देंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर लोकसभा में चर्चा के अखिलेश यादव ने बुधवार को बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘ईवीएम पर कल भी भरोसा नहीं था और आज भी भरोसा नहीं है। 80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं है। ईवीएम का मुद्दा मरा नहीं है। हम आएंगे तो EVM हटा देंगे।

अखिलेश यादव ने सदन में आगे कहा कि हम जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं, क्योंकि इसके बिना सामाजिक न्याय संभव नहीं है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ अग्निवीर योजना लागू कर समझौता किया गया है। हम अग्निवीर योजना को स्वीकार नहीं करते, जब कभी ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आएगा, तो हम इस योजना को खत्म कर देंगे।

Continue Reading

Trending