अन्तर्राष्ट्रीय
बारबडोस से आज भारत वापसी के लिए उड़ान भरेगी टीम इंडिया, दिल्ली में इस समय होगी लैंडिंग
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/02_07_2024-team_india_2_july.jpg)
नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन टीम इंडिया बारबाडोस में फंसी हुई है। बारबाडोस में साइक्लोन बेरिल के चलते एयरपोर्ट बंद कर दिए गए और सारी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं, जिसके चलते टीम इंडिया तय समय यानि 1 जुलाई को वापस नहीं लौट पाई। हालांकि अब राहत भरी खबर आई है। भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार शाम (स्थानीय समय) को बारबाडोस से भारत के लिए उड़ान भरेगी और बुधवार शाम (आईएसटी) को दिल्ली पहुंचेगी।
भारतीय टीम अब बारबडोस के स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम 6 बजे भारत के लिए उड़ान भर लेगी। भारतीय समयानुसार यह उड़ान देर रात 3.30 बजे होगी। भारतीय टीम के बुधवार को सुबह 7.30 बडे नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले बारबडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली ने कहा था कि वह उम्मीद करती हैं कि उनके देश का यह एयरपोर्ट अगले 6 से 12 घंटों में फ्लाइट का संचानल करने के लिए तैयार होगा।
बता दें कि बेरिल तूफान के कारण टीम इंडिया बारबाडोस में फंसी हुई है। पिछले कुछ घंटों में बेहद खतरनाक श्रेणी 4 में तब्दील हो चुके इस तूफान के कारण वहां तेज हवा और भारी बारिश के साथ तूफान की चेतावनी दी गई है। अमेरिका के राष्ट्रीय मौसम केंद्र की नई रिपोर्ट के अनुसार, बेरिल तूफान, जिसे सोमवार को श्रेणी चार में अपग्रेड किया गया था, विंडवार्ड द्वीप समूह में लैंडफॉल के बाद जमैका की ओर बढ़ने के बाद श्रेणी 5 के तूफान में तब्दील हो गया है।
सोमवार को तूफान को श्रेणी चार में अपग्रेड कर दिया गया, जिससे तेज हवाएं चलीं और तूफान ने बारबाडोस और आसपास के द्वीपों को तबाह कर दिया।
अन्तर्राष्ट्रीय
ब्रिटेन में UP के नवेंदु दूसरी बार बने सांसद
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/na.png)
लंदन। ब्रिटेन के आम चुनाव में कानपुर शहर के रहने वाले नवेंदु मिश्रा चुनाव जीत कर दूसरी बार सांसद बन गए हैं। उन्होंने लेबर पार्टी से ब्रिटेन के स्टाकपोर्ट सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। नवेंदु मिश्रा का परिवार खुशी से गदगद है। नवेंदु मिश्रा कानपुर के आर्य नगर निवासी हैं। उनका परिवार आर्य नगर में रहता है। लखनऊ में उनके सगे मौसेरे भाई उद्घोगपति नीलेंद्र पांडेय ने बताया कि नवेंदु मिश्रा के चाचा प्रभात रंजन मिश्रा मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वहीं से वह 1998-99 में वह परिवार के साथ एक कंपनी में नौकरी करने ब्रिटेन चले गए थे। नवेंदु मिश्रा ने प्रारंभिक शिक्षा कानपुर में की। उन्होंने बताया कि लेबर पार्टी से नवेंदु मिश्रा ने एस्कॉर्ट सीट से जीत हासिल की है। शिक्षा पूरी करने के बाद ही वह लेबर पार्टी से जुड़ गए थे। श्री पांडेय ने बताया नवेंदु मिश्रा ने शुक्रवार सुबह 5:00 बजे फोन कर चुनाव जीतने की सूचना दी और पिताजी से आशीर्वाद भी लिया।
नवेंदु ने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ राजनीति शुरू की
नवेंदु मिश्रा ने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर के राजनीति शुरू की राजनीतिक व्यस्तता की वजह से उन्होंने दो बार अपनी शादी रद्द कर दी। परिवार के लोग बताते हैं कि कोरोना कल के दौरान लखनऊ में रिश्ते का कार्यक्रम तय हुआ था। लड़की देखनी थी, लेकिन उस समय ब्रिटेन में चुनावी सरगर्मीयां शुरू होने के कारण वह कार्यक्रम रद्द कर वापस चले गए थे।
-
नेशनल3 days ago
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शुरू की नई योजना, अब इन परिवारों को घर बैठे मिलेगा राशन
-
नेशनल3 days ago
भजनलाल कैबिनेट का फैसला, राजस्थान में खोले जाएंगे नए स्कूल, कोटा में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
-
नेशनल2 days ago
राजस्थान : भजनलाल सरकार ने एम एल लाठर को बनाया मुख्य सूचना आयुक्त
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पहल पर मिर्जापुर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम होगा सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज
-
नेशनल2 days ago
इसे कहते हैं कानून का राज, राजस्थान में बुलडोजर चलने से पहले ही ठगों ने अपना घर खुद गिराया
-
बिजनेस2 days ago
बजाज ने दुनिया की पहली सीएनजी बाइक लांच कर मचाया तहलका, कीमत है महज इतनी
-
अन्तर्राष्ट्रीय20 hours ago
ब्रिटेन में UP के नवेंदु दूसरी बार बने सांसद
-
नेशनल19 hours ago
राजस्थान में बनेगा जेम्स एण्ड ज्वैलरी पार्क, एक लाख से अधिक रोजगार होंगे सृजित