जयपुर। राजस्थान में भजनलाल सरकार के 6 महीने पूरे हो चुके हैं। इन 6 महीनों में भजनलाल सरकार को एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, राजस्थान में बीजेपी सरकार आने के बाद फायरिंग के मामलों में कमी आई है। इसको लेकर आईपीएस दिनेश एमएन ने राजस्थान पुलिस को बधाई दी है।
आईपीएस दिनेश एमएन ने राजस्थान पुलिस को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “2024 की पहली छमाही में गोलीबारी की घटनाओं में कमी लाने के लिए राजस्थान पुलिस को बधाई। राजस्थान पुलिस के निरंतर प्रयासों से इस वर्ष अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटनाओं में हत्या और घायल होने की घटनाओं में भारी कमी आई है। Congratulations to Rajasthan Police..”
ADG क्राइम दिनेश एमएन ने सोशल मिडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पिछले 4 वर्षों में फायरिंग के मामलों का डेटा जारी किया है। इस डेटा में बताया गया है कि 2023 के मुकाबले इस साल फायरिंग के मामलों में करीब 42 प्रतिशत की कमी देखी गई है। इस दौरान गोलीबारी के मामलों में हत्या और घायल होने की घटनाओं में भी भारी कमी आई है।