जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार ने अभी 70 हजार पदों पर भर्तियां करने की घोषणा की है और आने वाले समय में इससे कहीं ज्यादा भर्तियाँ की जाएंगी। राजधानी जयपुर में रविवार को राजपुरोहित छात्रावास के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने युवाओं के सपने तोड़े हैं, मगर उनकी सरकार युवाओं को निराश नहीं होने देगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने भाषण में बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,”हिंदुओं को हिंसक कहने वालों को पता नहीं है कि हिंदू वो हैं, जो पेड़ की नदियों की और पर्यावरण की पूजा करता है। अगर हिंदू से चींटी भी मर जाए तो उसकी आह निकल जाती है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार में पेपर लीक की घटना आम हो गई थी। पिछली सरकार में 19 भर्तियों में 17 के पेपेर लीक हुए थे। उन्होंने कहा कि हम पेपर लीक नहीं होने देंगे। एसआईटी गठित की है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि 108 आअरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।