Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

पंजाब में बड़े पैमाने पर होगा प्रशासनिक और पुलिस फेरबदल, सीएम भगवंत मान जल्द लेंगे फैसला

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में प्रशासनिक तथा पुलिस फेरबदल बारे जल्द फैसला लिया जाएगा। राज्य में वार्षिक विभागीय तबादले भी अभी लंबित पड़े हुए हैं। राज्य के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की नजरें इस समय मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ टिकी हुई हैं। लोकसभा चुनावों के कारण इन तबादलों में देरी हुई है।

पहले लोकसभा चुनाव और उसके बाद जालंधर वैस्ट विधानसभा हलके के उपचुनाव के कारण तबादलों बारे राज्य सरकार फैसला नहीं ले सकी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक भी बुलानी है। कैबिनेट की बैठक में ही वार्षिक तबादलों बारे नीति बनाई जाएगी। इसी तरह से कैबिनेट की बैठक में ही विभागीय तबादलों का समय तय किया जाएगा। विभागीय तबादले न होने के कारण कई जिलों में सरकारी कामकाज पर असर पड़ रहा है। इसी तरह से जिलों में पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले भी लंबित पड़े हुए हैं। अधिकारी भी लगातार सरकार की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। तबादलों के बाद ही सरकारी कामकाज में स्थिरता आती है।

सरकारी हलकों में कहा जा रहा है कि तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा अगले 2-3 दिनों में फैसला लिए जाने के आसार हैं। इसी तरह से मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट की बैठक बुलाने बारे भी फैसला ले लिया जाएगा। तबादले इसलिए भी अनिवार्य हो गए हैं क्योंकि आने वाले समय में राज्य में सरकार ने जहां कार्पोरेशन चुनाव करवाने हैं वहीं दूसरी ओर केंद्रीय चुनाव आयोग ने 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी करवाने हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान किन-किन अधिकारियों का आम आदमी पार्टी को समर्थन हासिल नहीं हुआ था। उनके बारे में भी सरकार ने जल्द फैसला लेना है। मुख्यमंत्री चूंकि फिलहाल चुनावी कामों से मुक्त हो गए हैं, इसलिए अब सरकार ने राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले भी लेने हैं। इससे पहले तबादले किए जाने अनिवार्य हैं क्योंकि कई स्थानों पर नए अधिकारियों को सरकार जिम्मेदारी सौंपना चाहती हैं।

Continue Reading

पंजाब

सीएम भगवंत मान ने शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले 293 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले 293 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। इस बीच मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अब नौकरियों में सिफारिश का चक्कर खत्म हो गया है। अब योग्य उम्मीदवारों को नौकरियां दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान युवाओं को शुभकामनाएं दी और पूरी लगन से काम करने के लिए प्रेरित भी किया।

सीएम ने कहा कि आपको और आपके परिवार को बधाई। इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। पहले युवाओं ने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन अब उनकी उम्मीदें पूरी हुई हैं। हमारी सरकार आपके लिए और भी बड़ी कुर्सियां तैयार कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि आप लोग साधारण पृष्ठभूमि से आए हैं। इसलिए मेरी आपसे अपील है कि अपने नए पद पर लोगों से रिश्वत न लें।

भाषण के दौरान उन्होंने लोगों को रोजगार देने और राज्य में नागरिकों के टोल टैक्स को बचाने के लिए सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने भाषण में कहा कि अब तक हमने 44973 नौकरियां दी हैं। 16 टोल प्लाजा बंद किए हैं हर दिन सभी पंजाबियों का 61 लाख टोल टैक्स बच रहा है।

Continue Reading

Trending