रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ की पबिया, पविया, पवीया जाति को अनुसूचित जनजातियों की लिस्ट में पाव जाति के साथ शामिल करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। सीएम साय की इस संवेदनशील पहल के लिए खूब तारीफ हो रही है।
जानकारी के अनुसार सीएम साय ने इन जातियों को छत्तीसगढ़ के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा इन जातियों को लक्षणों के आधार पर अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का रिकमंडेशन किया है।
मुख्यमंत्री ने इन जातियों का नृजातीय अध्ययन रिपोर्ट के रिकमंडेशन समेत भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय को आगे की कार्यवाही के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। हाल ही में विधायक रामकुमार यादव के साथ इन जाति के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम विष्णुदेव साय की इस संवेदनशील पहल के लिए आभार प्रकट किया है।