चंडीगढ़। हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। HPSC (हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन) ने PGT के 3,069 पदों पर भर्ती निकाली है। युवा इसके लिए 25 जुलाई से लेकर 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते है।
शिक्षक पद पर भर्ती के लिए कमीशन ने नोटिस जारी कर दिया है। यह पद हरियाणा और मेवात दोनों के लिए है। वहीं शिक्षक भर्ती को लेकर सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इसमें कम 25 प्रतिशत अंक लाने वाले युवाओं का ही सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट लिया जाएगा। वहीं इसकी कटऑफ 35 प्रतिशत रखी गई है।
युवाओं को अपना पंजीकरण ऑनलाइन करने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट http://hpsc.sov.in पर जाकर जमा करना होगा। इसके बाद लॉगिन ID बनाई जाएगी और इसका इस्तेमाल करके ही प्रक्रिया पूरी करनी होगी।