Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

पेरिस ओलंपिक : मेडल टैली में चीन की बादशाहत बरकरार, भारत तीन पदकों के साथ 44वें स्थान पर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। चीन अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर पेरिस ओलंपिक में मेडल टैली में 11 गोल्ड, 7 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नंबर वन है। दूसरे पर अमेरिका और तीसरे नंबर पर फ्रांस है।भारत 3 मेडल की साथ 44वें स्थान पर है। मनु भाकर ने विमेंस इंडिविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट, मनु और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीते। साथ ही स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में ब्रॉन्ज दिलाया।

शुक्रवार को प्रतियोगिता के सातवें दिन की शुरुआत से पहले चीन के पास 11 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य पदक और कुल 24 पदक हैं। अमेरिका 9 स्वर्ण, 15 रजत और 13 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है। अमेरिका के पास कुल 37 पदक हैं। इस बीच, मेजबान फ्रांस 8 स्वर्ण सहित कुल 27 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया। ऑस्ट्रेलिया 8 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 18 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। जापान 16 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है। जापान के खाते में आठ स्वर्ण हैं, जबकि ग्रेट ब्रिटेन 20 पदकों के साथ शीर्ष 5 से बाहर हो गया।

मेडल टैली टॉप- 5 और भारत:

1. चीन (11 स्वर्ण , 7 रजत और 6 कांस्य); कुल 24 2. अमेरिका (9 स्वर्ण , 15 रजत और 13 कांस्य); कुल 37 3. फ्रांस ( 8 स्वर्ण , 11 रजत और 8 कांस्य); कुल 27 4. ऑस्ट्रेलिया (8 स्वर्ण , 6 रजत और 4 कांस्य); कुल 18 5. जापान (8 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य) ; कुल 16 44. भारत (0 स्वर्ण , 0 रजत और 3 कांस्य) पेरिस ओलंपिक के छह दिनों के बाद भारत ने तीन पदक जीते हैं और ये सभी पदक निशानेबाजी में आए हैं। प्रतियोगिता का छठा दिन भारतीय दल के लिए शानदार रहा। स्वप्निल कुसाले, जो अपना पहला ओलंपिक खेल रहे हैं, ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

 

Continue Reading

खेल-कूद

कोहली, रोहित और ऋषभ को आउट कर बांग्लादेशी गेंदबाज ने क्यों नहीं मनाया जश्न, दिल जीत लेगा जवाब

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज महमूद हसन ने चेन्नई टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नामों से सजे टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। पहले दिन महमूद ने विराट कोहली,रोहित शर्मा, शुभमन गिल और ऋषभ पंत को आउट किया। दिन के आखिर में महमूद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। यहां इस युवा गेंदबाज से पूछा गया कि उन्होंने विकेट का जश्न क्यों नहीं मनाया। महमूद ने इसका कारण बताया जो आपका भी दिल जीत लेगा।

उन्होंने कहा, ‘मैं ज्यादा जश्न नहीं मनाता और ऐसा नहीं करने का कोई कारण भी नहीं है। आप कह सकते हैं कि अगर मैं विकेट लेने के बाद जश्न मनाऊंगा तो इससे बल्लेबाज को ज्यादा बुरा महसूस होगा इसलिए मैं जश्न नहीं मनाता। हालांकि इस खिलाड़ी ने एक ही सेशन में कोहली, रोहित और पंत के विकेट निकालने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, मैं खुश हूं। जब आप उन खिलाड़ियों के विकेट लेते हैं जो अभी सबसे अच्छे हैं तो आपका खुश होना स्वाभाविक है।’

पहले दिन हसन महमूद का जलवा

हसन महमूद ने चेन्नई टेस्ट में सबसे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को महज रन के निजी स्कोर पर चलता किया। इसके बाद उन्होंने शुभमन गिल को बिना खाता खोले ही पवेलियन रवाना। फिर बारी आई विराट कोहली की जिनसे भारतीय क्रिकेट फैंस को काफी उम्मीदें थी पर कोहली ने इस बार दर्शकों को निराश किया और 6 रन बनाकर हसन महमूद का शिकार हुए। चाय ब्रेक के बाद हसन ने चौथा शिकार क्रीज पर जम चुके ऋषभ पंत को बनाया। पंत दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे थे। पर पंत का बल्ला भी बांग्लादेश के इस गेंदबाद के आगे बेबस दिखा। पंत 39 रन बनाकर पवेलियन रवाना हुए। दूसरे दिन भारत का खेल खत्म होने तक हसन महमूद ने भारत के खिलाफ पांच विकेट हॉल का रिकॉर्ड बनाया। ऐसा करने वाले वे बांग्लादेश के पहले गेंदबाज हैं।

Continue Reading

Trending