Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

देश को एक बार फिर नीरज चोपड़ा से गोल्ड की उम्मीद, रोज 7-8 घंटे कर रहे प्रैक्टिस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी नीरज से देशवासियों को कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं। भारत की तरफ से ओलिंपिक इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाले सिर्फ दो खिलाड़ी हैं जिसमें एक अभिनव बिंद्रा हैं तो दूसरे नीरज चोपड़ा हैं। वहीं भारत की तरफ से अब तक किसी भी खिलाड़ी ने दो गोल्ड मेडल ओलिंपिक में नहीं जीते हैं, लेकिन नीरज का जिस तरह का प्रदर्शन रहा है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो भारत के लिए ओलंपिक में दो गोल्ड मेडल जीतने का कमाल कर सकते हैं।

नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में 6 अगस्त को मैदान पर क्वालिफिकेशन राउंड में उतरेंगे। इसमें अगर वो फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाते हैं तो फिर 8 अगस्त को एक्शन में दिखेंगे। 8 अगस्त को मेन्स जैवलिन थ्रो की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक दिन के 11.55 बजे होगी।

नीरज चोपड़ा 6 अगस्त को होने वाले क्वालीफाई मैच के बाद 8 अगस्त को देश की झोली में गोल्ड मेडल डालने के लिए जी-जान से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ये स्टार जैवलिन थ्रोअर पेरिस पहुंच चुका है और वहां अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नीरज 7 से 8 घंटे लगातार अभ्यास कर रहे हैं।

नीरज के पिता ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक से बेहतर तैयारी तो है लेकिन पेरिस ओलंपिक का दबाव अधिक है। उन्होंने कहा, “इस बार भी नीरज से बहुत उम्मीद है। देशवासियों के प्यार और आशीर्वाद से नीरज अच्छा प्रदर्शन करेगा। वो कोच व फिजियोथेरेपी की निगरानी में कड़ा अभ्यास कर रहा है। जब भी हमारी उससे बात होती है तो उसका एक ही कहना है कि देश के लिए मेडल जरूर जीतूंगा।”

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई

Published

on

Loading

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन चैंपियंस हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ऐतिहासिक विजय को अदभुत और असाधारण करार देते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। सीएम योगी ने एक्स पर @TheHockeyIndia को मेंशन करते हुए लिखा, “अद्भुत, असाधारण, अतुल्य…, भारतीय हॉकी टीम को पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की हार्दिक बधाई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समूचा भारत आह्लादित है। इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के हर सदस्य का अभिनंदन। नव इतिहास गढ़ते रहें…जय हिंद।” उल्लेखनीय है कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया है। भारत के लिए एकमात्र गोल जुगराज सिंह ने किया।

Continue Reading

Trending