नेशनल
वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 344, 146 शवों की हुई पहचान
वायनाड। केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 344 हो गई है जबकि करीब 200 लोग अब भी लापता हैं। वायनाड के भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला में खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है। वहीं राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने बताया कि वायनाड जिला प्रशासन के मुताबिक मृतकों में 27 बच्चे और 76 महिलाएं भी शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि बचाव कार्य के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जिनमें नष्ट हो चुकी सड़कें और पुलों के कारण खतरनाक भूभाग, तथा भारी उपकरणों की कमी शामिल है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से आपात स्थिति कर्मियों के लिए कीचड़ और उखड़े हुए विशाल पेड़ों को हटाना कठिन हो गया है, जो घरों और अन्य इमारतों पर गिर गए हैं।
अब तक 146 शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि 74 की पहचान होनी बाकी है। मृतकों में 30 बच्चे भी शामिल हैं। मलबे से बड़ी संख्या में क्षत-विक्षत शरीर के अंग भी बरामद किये गए हैं। यहां लगभग 100 राहत शिविर हैं, जिनमें लगभग 9,500 लोगों को स्थानांतरित किया गया है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में 84 लोग भर्ती हैं।
122 टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल और कन्नूर इकाई से जुड़े अभिनेता मोहनलाल अपनी इकाई के साथ शनिवार सुबह प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। सैन्य वर्दी पहने मोहनलाल सबसे पहले मैप्पडी में स्थित बेस कैम्प पहुंचे और रक्षा बलों से मुलाकात की। फिर वह चूरलमाला पहुंचे और बचाव दल के साथ बातचीत की।
नेशनल
जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है
जम्मू। जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ दशकों तक भेदभाव होता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यहां भेदभाव होता रहा। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। अब यहां लोग फिर से वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।
पीएम ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।
ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है: पीएम
पीएम ने कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकलेगा।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चरणों में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
लेजर शो के जरिए प्रदर्शित होगी यूपी की विकास गाथा और समृद्ध विरासत
-
नेशनल3 days ago
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी मांग, सरकार को जाति आधारित जनगणना करानी चाहिए
-
नेशनल3 days ago
मानहानि केस में सांसद संजय राउत को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने सुनाई सजा, 15 दिन की जेल और 25 हजार का जुर्माना
-
मनोरंजन3 days ago
बॉलीवुड की क्वीन और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म “इमरजेंसी” में कुछ सीन पर लगेंगे कट, उसके बाद रिलीज हो सकती है फिल्म
-
प्रादेशिक19 hours ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
खेल-कूद3 days ago
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है ,पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में होगा
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट, दो फेज में होगा मतदान
-
नेशनल2 days ago
बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे, कई यात्री घायल