चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार सुबह गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने इस ‘शक्तिपीठ’ में सभी की शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। यह मंदिर शहर में नीलाचल पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मैंने गुवाहाटी की नीलाचल पहाड़ियों में स्थित ऐतिहासिक कामाख्या धाम का दौरा कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने इसी के साथ मंदिर जाने का अपना वीडियो भी साझा किया है। सैनी ने कहा, मैंने हरियाणा के अपने लोगों की खुशी, शांति और समृद्धि के लिए मां कामाख्या से प्रार्थना की।
सैनी ने मां कामाख्या के प्रति जीवनपर्यंत समर्पित रहने का संकल्प भी लिया। सैनी को पहले वीरवार को गुवाहाटी जाना था, मगर मौसम खराब होने की वजह से उन्हें अपना कार्यक्रम टालना पड़ा था।