चंडीगढ़। सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि ब्रॉन्ज जीतने वाले पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी खेल पॉलिसी के हिसाब से ये रकम उन्हें दी जाएगी। सीएम के मुताबिक टीम में कप्तान, उपकप्तान सहित 10 खिलाड़ी पंजाब के थे।
सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, “हमारी खेल नीति के मुताबिक हम पंजाब के हर ब्रॉन्ज मेडल विजेता खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये देंगे। चक दे इंडिया..ईनाम.” उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, ”भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
उन्होंने लिखा, ”पेरिस में भारत ने चौथा ओलंपिक पदक जीता. पूरी हॉकी टीम को बधाई. हमारे लिए यह और भी गर्व की बात है कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह और उपकप्तान हार्दिक सिंह सहित 10 पंजाबी खिलाड़ी थे। टीम का हर खिलाड़ी शानदार खेला।