रेवाड़ी। रेवाड़ी हाफ मैराथन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। सीएम ने कहा कि एक दौड़ देश के नाम उद्देश्य के साथ हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। देश को एकजुटता में बांधने के लिए ऐसे कायर्क्रम बड़े कारगर साबित होते हैं। इस इलाके के वीरों और सैनिकों का अपना एक अलग इतिहास है।
रेवाड़ी उन्होंने आगे कहा कि अग्निवीर को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देंगे। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के आधार पर सरकार नौकरी दे रही है। हमारे खिलाड़ियों ने ओलंपिक में देश का नाम रोशन किया है। मौके पर अमर शहीद राव तुलाराम स्टेडियम में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शहर के मुख्य चौराहे पर वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन किया है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि रेवाड़ी में मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैराथन में हजारों युवाओं ने भाग लिया। मैराथन के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में उत्साह बढ़ता है। पीएम मोदी ने ‘फिट इंडिया’ अभियान शुरू किया है जिसका लाभ देश के लोगों को मिल रहा है। ‘तिरंगा यात्रा’ आज शुरू हुई है और मैंने लोगों से अपील की है कि 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों पर झंडा लगाएं।