प्रादेशिक
भारतीय जनता पार्टी राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी : नायब सिंह सैनी
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/08/111026444.webp)
चंडीगढ़। भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “चुनाव को लेकर हम पूरी तरह से तैयार हैं। पिछले 10 साल से हमारी सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे। मैं बाकी दलों से भी अपील भी करता हूं कि शांति प्रिय ढंग से भाईचारे के साथ चुनाव को पूर्ण करें।”
उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में अक्टूबर में नई सरकार का गठन होगा और तीसरे कार्यकाल में भाजपा सरकार राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। सीएम सैनी ने कहा कि चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भी भाजपा पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा, “हमने 10 साल में बहुत काम किए हैं। भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के जनता के हित में काम किये हैं और आगे भी करती रहेगी।”
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने भी चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “2014 से हमने में ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ की बात कही थी। हम ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ की बात फिर दोहरा रहे हैं। हमने तीन ‘सी’ (करप्शन, क्राइम और कास्ट पॉलिटिक्स) को समाप्त करने की बात कही थी। भाजपा करप्शन, क्राइम और कास्ट पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर शासन करती है। प्रदेश में तीसरी बार भाजपी की सरकार बनेगी।” गौरतलब है कि हरियाणा में 1 अक्टूबर को सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए एक साथ वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।
प्रादेशिक
महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/16_02_2025-nagpur_blast_23885402.jpg)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आस-पास का इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक निर्माण यूनिट में ये विस्फोट हुआ था। वहीं फैक्ट्री में हुए इस धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी।
घटना की जांच जारी
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कोतवलबडी में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में दोपहर 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की झाड़ियों में मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है।
नागपुर ग्रामीण के SP हर्ष पोद्दार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री है, यहां पर पटाखे बनाए जाते हैं। यहां करीब डेढ़ बजे एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें विस्फोट के बाद 2 लोगों की मौत हो गई और तीन मामूली रूप से घायल हो गए। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी। आग बुझा दी गई है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल2 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल1 day ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल1 day ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश