चंडीगढ़।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले प्रदेश के 19 खिलाड़ियों को सम्मानित किया. ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम के आठ खिलाड़ियों को सीएम मान ने एक-एक करोड़ रुपये दिए. इसले अलावा ओलंपिक में भाग लेने वाले पंजाब के 11 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये दिए गए. इस दौरान सीएम मान ने कहा कि हॉकी टीम के चार खिलाड़ी पंजाब पुलिस में है. इन खिलाड़ियों को प्रमोशन भी दिया जाएगा. हॉकी टीम के खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा
सीएम मान ने आगे कहा कि हॉकी खिलाड़ियों को ब्रांड एंबेसडर बनकर युवाओं को नशा छोड़ने का संदेश देंगे. उन्हें समझाएंगे कि नशा छोड़ो और खेलों की तरफ रुख करों. मेडल लाने पर उन्हें सरकार नौकरी भी दी जाएगी. ब्रांड एंबेसडर की स्ट्रगल कहानियों को लोगों के साथ शेयर किया जाएगा. क्योंकि सोने की दुकान में गहने तो सबको अच्छे लगते है लेकिन वो भट्टी से निकले कैसे हैं उसे कोई नहीं जानता