चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। राज्य सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) कांस्टेबल पद पर 5600 वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2024 से शुरू होगी। इस आवेदन को भरने के लिए अंतिम तिथि 24 सितंबर 2024 है। ऐसे उम्मीदवार जो कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए योग्य हैं, वो आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अधिसूचित कांस्टेबल भर्ती की 5600 वैकेंसी को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है। इस भर्ती में पहला वर्ग पुरुष कांस्टेबल जनरल ड्यूटी की है, इस वर्ग के लिए 4000 पद खाली हैं। दूसरी कैटेगरी महिला कांस्टेबल जनरल ड्यूटी की है जिसके लिए 600 पद खाली हैं। तीसरी श्रेणी मेल कांस्टेबल इंडिया रिजर्व बटालियन के लिए है। इस श्रेणी में भर्ती के लिए 1000 पद रिक्त हैं।